{"_id":"62e25e3cb880ae5d174f1b3c","slug":"gwalior-controversy-over-district-panchayat-president-leaders-face-to-face-for-their-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान, अपने समर्थकों के लिए नेता आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान, अपने समर्थकों के लिए नेता आमने-सामने
Thu, 28 Jul 2022 03:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:30 PM IST
सार
कल ग्वालियर में जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है और इसको लेकर अंचल के सभी दिग्गज नेता अपने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपने समर्थक सदस्यों के साथ प्रदे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के चंबल इलाका राजनीति के लिए जाना जाता है। कांग्रेस के एक गुट के भाजपा में आने के बाद बीजेपी की ताकत तो बढ़ी है, पर गुटबाजी भी सामने दिखने लगी है। इस समय ग्वालियर चंबल अंचल में जिला पंचायत को लेकर बीजेपी के दिग्गज आमने सामने नजर आ रहे हैं।
दरअसल एक भोपाल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपने समर्थक सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के घर दिख रहे हैं। वे नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे। बता दें कल ग्वालियर में जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है और इसको लेकर अंचल के सभी दिग्गज नेता अपने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपने चुने हुए सात सदस्यों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर दावेदारी की है। वहीं हाल में ही सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी भी अपने सदस्यों को लेकर दिल्ली में डेरा डाली हुई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी समर्थक महिला प्रत्याशी नेहा मुकेश को अध्यक्ष बनाने के लिए वे लगातार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दबाव डालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह वार्ड क्रमांक 3 से नवनिर्वाचित दुर्गेश पत्नी कुंवर सिंह को अध्यक्ष के लिए जोर लगा रहे हैं।