फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Boy bites girl for rejecting friendship proposal Police arrested young man and took out procession

Gwalior: दोस्ती का प्रपोजल ठुकराने पर लड़के ने लड़की को दांत से काटा, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

Fri, 07 Jul 2023 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक लड़के ने लड़की को दांत से काट लिया। दरअसल लड़का, लड़की से दोस्ती करना चाह रहा था। लेकिन लड़की ने मना कर दिया। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जुलूस भी निकाला।

विज्ञापन
Gwalior Boy bites girl for rejecting friendship proposal Police arrested young man and took out procession
पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर शहर की महाराजपुरा पुलिस ने गुरुवार को छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी का जुलूस निकाला। पुलिस आरोपी को दीनदयाल नगर के घटनास्थल पर ले गई थी, जहां उसने कोचिंग की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी और उसका मोबाइल लूट लिया था। बाद में उसने लड़की के मोबाइल को झाड़ियों में फेंक दिया था।

विज्ञापन


पुलिस इसी मोबाइल की तलाश के लिए उसे इधर से उधर घुमती रही, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हो सका। पता चला है कि आरोपी दिनेश गुर्जर पर भिंड के गोहद थाने में भी हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है। इसमें वो डेढ़ साल से फरार चल रहा था। भिंड से दिनेश के ऊपर कुछ इनाम भी घोषित है। इसके अलावा शहर के गोला का मंदिर थाने में भी उसके खिलाफ अपराध दर्ज बताया गया है। पुलिस आरोपी की केस हिस्ट्री निकाल रही है।
विज्ञापन


दिनेश गुर्जर पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को प्रपोज किया था। जब उसके प्रपोजल को लड़की ने ठुकरा दिया तो लड़की के साथ उसने बदतमीजी कर दी थी। उसकी सहेलियों के सामने उसके साथ मारपीट की थी। उसके हाथ पर दांतों से काट लिया था। इससे पहले आरोपी युवक पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन के साथ गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में भी इस तरह की बदतमीजी की हरकत कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिनेश गुर्जर के ऊपर हत्या के प्रयास का भी आरोप है। साथ ही कई और मामले पंजीबद्ध हैं। लड़की के साथ आठ दिन पहले की ताजा घटना है। जब कोचिंग की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ एक पार्क में बैठी हुई थी, तब उसे आरोपी युवक ने दोस्ती के लिए प्रपोज किया था। ठुकराने पर छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने उसको बुधवार को गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को उसे लड़की का मोबाइल बरामद करने के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी।


वहीं, इस पूरे मामले में महाराजपुरा के सीएसपी रवि भदौरिया ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे कस्टडी में लेकर लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर रही थी, लेकिन अभी नहीं मिला है। आरोपी के बताए हुए जगह पर तलाश किया जा रहा है। इसी दौरान उससे घटना के बारे में पूछताछ की गई। यह घटना चार या पांच दिन पहले की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed