फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior BJP MLA brother commits suicide by shooting himself was suffering from depression due to illness

Gwalior: बीजेपी विधायक के भाई ने गोली मार कर की आत्महत्या, बीमारी के चलते डिप्रेशन में चल रहे थे

Sat, 08 Jun 2024 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 05:50 PM IST
सार

बीजेपी विधायक के भाई ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते डिप्रेशन में चल रहे थे।

विज्ञापन
Gwalior BJP MLA brother commits suicide by shooting himself was suffering from depression due to illness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के नेता के बुजुर्ग भाई ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व से डिप्रेशन में बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज भी चल रहा था। मृतक बीजेपी के विधायक मोहन सिंह राठौड़ के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी की है। जब घर के बुजुर्ग अशोक सिंह राठौड़ जो कि लगभग 75 साल के थे। उन्होंने खाना खाकर अपने जवाहर कॉलोनी स्थित निवास पर कमरे में आराम करने चले गए थे। परिवार के बाकी सदस्य अपने-अपने कमरों में थे। तभी अचानक बगल के कमरे से गोली जैसे तेज धमाके की आवाज आई तो परिजन निकलकर आए तो देखा कि अशोक सिंह राठौड़ खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। मंजर देखकर पूरे परिवार में चीख और चिल्लाहट मच गई। परिजन उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों द्वारा यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर से सहित अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम भी अखिलेश भार्गव के नेतृत्व में घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण करने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed