{"_id":"643a8834a01b02d58b0c98a9","slug":"gwalior-ambedkar-mahakumbh-about-one-lakh-dalit-people-will-participate-in-ambedkar-mahakumbh-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Ambedkar Mahakumbh: आंबेडकर महाकुंभ में दलित वर्ग के करीब एक लाख लोग होंगे शामिल, सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Ambedkar Mahakumbh: आंबेडकर महाकुंभ में दलित वर्ग के करीब एक लाख लोग होंगे शामिल, सुरक्षा चाक चौबंद
Sat, 15 Apr 2023 04:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:49 PM IST
सार
Gwalior Ambedkar Mahakumbh: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दलित वर्ग के करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
आंबेडकर महाकुंभ की तैयारी जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में आंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक लाख दलित वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसको लेकर पुलिस की थ्री-लेयर सिक्योरिटी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। वहीं, सुरक्षा में पुलिस के 1500 से अधिक जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 16 अप्रैल को ग्वालियर में आंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
बताते चलें, 16 अप्रैल को ग्वालियर के मेला ग्राउंड मैदान में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार आंबेडकर महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर ग्वालियर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी लगाई है। साथ ही दो अस्थाई कंट्रोल रूम और कार्यक्रम में आने-जाने वाले लोगों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आंबेडकर महाकुंभ में आठ जिलों से हितग्राही पहुंचेंगे, जिन्हें आठ रंग की अलग-अलग बसों और चार पहिया वाहन से लाया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
