फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: After marriage, the wife was harassed for not having a child, when daughters were born, the husband started demanding a son

Gwalior: शादी के बाद बच्चा पैदा न होने पर पत्नी को प्रताड़ित किया, बेटियां जन्मी तो बेटे की मांग करने लगा पति

Wed, 01 Jun 2022 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 11:32 AM IST
सार

ग्वालियर में एक पति के पत्नी को बेटे के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला की दो बेटियां हैं लेकिन पति उसे बेटे की मांग कर अक्सर प्रताड़ित करता है।

विज्ञापन
Gwalior: After marriage, the wife was harassed for not having a child, when daughters were born, the husband started demanding a son
जनसुनवाई में पहुंची महिला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के थाटीपुर में एक पति ने बेटे की चाह में अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ दिया। शादी के बाद बच्चे न होने पर महिला ने डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की मदद से दो बेटियों को जन्म दिया है। जब महिला के बच्चे नहीं थे पति उसे लगातार बच्चों के लिए परेशान करना था, पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कर्ज लेकर टेस्ट ट्यूब की मदद से दो बेटियों को जन्म दिया। महिला ने खुद ही सिलाई कर 25 हजार रुपये का कर्ज चुकाया, लेकिन दोनों बार बेटियों पैदा होने पर पति की नियत बदल गई और वह पत्नी से वारिस की मांग करने लगा। पति अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था और बेटियों को खाना नहीं देता था। 12 दिन पहले पति किसी दूसरी महिला के साथ कही चला गया है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची महिला ने SSP से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महिला को पति के लापता होने की जानकारी नहीं थी, जब पुलिस दूसरी महिला को तलाश करने पीड़िता के घर पहुंची को महिला को पति के दूसरी औरत के साथ जाने की बात पता चली। पीड़िता देवकी मोर्य ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है और पति को खोजने की बात कही है। महिला की शादी करीब 15 साल पहले ग्वालियर के रहने वाले हरिकिसन के साथ हुई थी। शादी के सात साल बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का कहना है कि वह और उसकी बच्चियां अकेली हैं। उनके भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है। महिला का आरोप है कि पति जिस औरत के साथ भागा है उसके साथ दूसरी शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed