फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: A well-meaning brother made a deal with a nursing student for Rs 1500, three youths gang-raped her

Gwalior: मुंहबोले भाई ने नर्सिंग छात्रा का 1500 रुपये में कर दिया सौदा, तीन युवकों ने कार में किया गैंगरेप

Thu, 30 May 2024 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 05:04 PM IST
सार

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंहबोले भाई ने 1500 रुपये में बहन का सौदा कर दिया। तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब चारों पुलिस गिरफ्त में हैं। 

विज्ञापन
Gwalior: A well-meaning brother made a deal with a nursing student for Rs 1500, three youths gang-raped her
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में युवती के साथ जॉब दिलाने के बहाने तीन लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। शर्मनाक बात ये है कि युवती के मुंहबोले भाई ने ही महज 1500 रुपये में सौदा कर दिया। वही उसे नौकरी देने के बहाने तीन लोगों के साथ कार में बिठालकर गया था। हाईवे पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने जब युवती को कार में चीखते चिल्लाते देखा तो लोगों ने तुरंत दौड़कर आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एडिशन एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि बैतूल मुल्ताई थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के कल्पी ब्रिज इलाके में रहकर नर्सिंग पढ़ाई कर रही है। उसने 2023 में नर्सिंग बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई में ट्रेनिंग के दौरान उसकी पहचान सोनू गौतम नामक एक युवक से हुई थी। वह उसे मुंहबोला भाई मानती थी। युवती ने बताया कि जब मेरी टेक केयर की नौकरी छूट गई तो सोनू ने उसे एक हजार बिस्तर अस्पताल के सामने ठेला लगवा दिया था। नगर निगम ने यह ठेला भी हटवा दिया तो युवती की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। युवती ने पुलिस को बताया कि इस बीच सोनू ने दो तीन बार उसकी आर्थिक मदद भी की थी। बीते दिनों सोनू सुबह 9 बजे उसके घर पहुंचा और बताया कि उसका परिचित नरेश राजपूत उसकी लैब में जॉब लगवा सकता है। रात में करीब 9 बजे वह फिर आया और आकर कहा चलो नरेश नौकरी के लिए बुला रहा है। 7 नंबर चौराहे पर लाकर उसने मुझे उसकी कार में बैठा दिया। मोनू ने नरेश से अकेले में बात की और फिर चला गया। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि नरेश मुझे कार में बैठाकर ले गए, जिसमें आगे एक और व्यक्ति बैठा था। मैं पीछे बैठी थी। कार में कुल तीन लोग थे। थोड़ी देर वे कार घुमाते हुए मेरी जॉब की बात करते रहे। फिर वे बायपास पर स्थित हबेली ढाबा पर ले गए। वहां नरेश ने आगे बैठे युवक जिसे वह लाल सिंह के नाम से बुला रहा था उसे पीछे की सीट पर बिठा दिया। फिर अंधेरे में गाड़ी खड़ी कर मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश की। जब रोका तो उसने कहा कि सोनू ने 1500 रुपये में सौदा किया है। युवती उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाई, मिन्नतें की पर वे नहीं माने तीनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा पीट की और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शर्मा ने बताया कि युवती की चीखें सुनकर हबेली ढाबे का गार्ड उधर आया तो आरोपी उसे सड़क पर खड़ा छोड़कर भाग निकले। उसे एक ऑटो वाले भैया घर छोड़कर गए। यह रात लगभग डेढ़ बजे की बात है। युवती ने यह बात सोनू को बताई क्योंकि उसकी हालत खराब हो रही थी तो वह उसे लेकर माधव डिस्पेंसरी लेकर गया और बोला कि पुलिस को कुछ मत बताना। तुम्हे और रुपये दिलवा दूंगा। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर चारों आरोपियों नरेश राजपूत, मोहर सिंह त्यागी, लाल सिंह और सोनू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed