{"_id":"6395915878011c14f0166fca","slug":"guns-came-out-for-rights-on-cow-tying-peg-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गाय बांधने के खूंटे पर हक को लेकर निकलीं बंदूकें, बाहुबली पर कब्जाने और महिलाओं से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गाय बांधने के खूंटे पर हक को लेकर निकलीं बंदूकें, बाहुबली पर कब्जाने और महिलाओं से मारपीट का आरोप
Sun, 11 Dec 2022 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:46 PM IST
सार
भैंस बांधने के खूंटे के मालिकाना हक को लेकर जमकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे तो चले ही, बंदूकें भी निकल आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खूंटा उनका है और बाहुबली जबरन उस पर अपने पशु बांध रहे हैं।
विज्ञापन
बंदूक लहराने का वीडियो भी सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भैंस बांधने के खूंटे के मालिकाना हक को लेकर जमकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे तो चले ही, बंदूकें भी निकल आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खूंटा उनका है और बाहुबली जबरन उस पर अपने पशु बांध रहे हैं। विरोध करने पर महिलाओं तक को पीटा गया है। मामला थाने तक पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना इलाके की नारायण विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले वीरेंद्र राठौर ने शिकायत की है कि उनके रिश्तेदार के प्लाट में एक खूंटा लगा है, जिसके जरिए अपने मवेशी बांधते हैं। लेकिन उनके पड़ोस में रहने वाले भदौरिया परिवार ने अब उस पर कब्जा कर लिया है। हमारे मवेशी खोलकर अपने बांध लिए हैं। घर के बच्चे ने पूछा तो उसके साथ मारपीट की गई। उसकी आवाज सुनकर घर की महिला उसे बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। विवाद देख जब पड़ोसी आए तो घर में भाग गया और बंदूक लहराने लगा।
घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लिए धमकाते नजर आ रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस से शिकायत की है उन्हें बंदूक लहराने का वीडियो भी बताया, पर उन्होंने जांच की बात कही है। हम मामले की शिकायत लेकर एसपी के पास जाएंगे। इधर गोला का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना चल रही है जिसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

गाय बांधने के खूंटे पर हक को लेकर निकलीं बंदूकें #gwalior #crime #gun #police #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamphttps://t.co/itpJCmPa4a pic.twitter.com/vEx9h7BDpE
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 11, 2022