{"_id":"63e4d69d816a3a7e4a06b50d","slug":"gujarat-s-chit-fund-company-cheated-crores-of-rupees-with-200-ex-servicemen-in-gwalior-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में 200 पूर्व सैनिकों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी, गुजरात की चिटफंड कंपनी रातों-रात गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में 200 पूर्व सैनिकों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी, गुजरात की चिटफंड कंपनी रातों-रात गायब
Thu, 09 Feb 2023 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:49 PM IST
सार
ग्वालियर में 200 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों, उनके परिजनों और रिश्तेदारों से करीब 50 से 70 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड सैनिकों ने एसपी को इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड सैनिकों ने एसपी को इसकी शिकायत की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 200 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों, उनके परिजनों और रिश्तेदारों से करीब 50 से 70 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड सैनिकों ने एसपी को इसकी शिकायत की है। पुलिस के अनुसार नेक्सा एवरग्रीन कंपनी ने गुजरात के धुलेरा में जमीनों में निवेश कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर ठग लिया।
मध्यप्रदेश में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, लेकिन अभी भी ये लेभागू कंपनियां लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रही हैं। ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है। यहां खास बात यह है कि ठगी करने वाली कंपनी के कर्ताधर्ता भी पूर्व फौजी बताए गए हैं।
हर माह 5 से 81 हजार रुपये रिटर्न का वादा किया था
ठगी के शिकार रिटायर्ड फौजी रामदीन सिंह भदौरिया के अनुसार उक्त कंपनी के चार संचालकों ने उन्हें बताया था कि आप सभी चेन बनाइए। आपकी निवेश राशि के एवज में हर महीने कंपनी आपको पांच हजार से लेकर 81 हजार रुपये तक का रिटर्न देगी और पूरी मूल रकम 60 किस्तों में आपको वापस कर दी जाएगी। कंपनी ने कुछ समय तक तो राशि भेजी, लेकिन बाद में राशि भेजना बंद कर दी। निवेश करने वालों ने जब जानकारी जुटाई तब हकीकत सामने आई। इसके बाद निवेश करने वाले कुछ लोग गुजरात पहुंचे तो पता चला कि कंपनी इस तरह का कोई व्यापार नहीं करती है। यह कंपनी केवल रिटायर्ड फौजियों को ही अपने जाल में फंसाती है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू की, कंपनी पर राजस्थान में भी केस
ग्वालियर पुलिस का कहना है कि गुजरात में जमीन में निवेश कराने के नाम पर रिटायर्ड फौजी और उनके परिजनों से ठगी की शिकायत आई है। आवेदकों ने ठगी करने वाली कंपनी का नाम नेक्सा एवरग्रीन बताया है। ठगी गई रकम भी करीब 50 से 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामला जांच में ले लिया गया है। निवेशकों से पैसा जमा कराने के बाद कंपनी के संचालक भाग निकले हैं। इस कंपनी के खिलाफ राजस्थान में भी मामले दर्ज हो चुके हैं।