फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Ghulam Nabi Azad: Scindia said- Ghulam Nabi himself has now become free, also targeted Congress

Ghulam Nabi Azad: सिंधिया ने कहा- गुलाम नबी अब स्वयं आजाद हो गए, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Sat, 27 Aug 2022 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 09:28 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। साथ ही गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर उन्हें आजाद होना बताया है। 

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad: Scindia said- Ghulam Nabi himself has now become free, also targeted Congress
ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे थे। वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का एकदिवसीय दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। साथ ही गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर उन्हें आजाद होना बताया है।
विज्ञापन


बता दें कि सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। वे चंबल अंचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा कि कई महीनों और सालों से स्पष्ट है कि कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति क्या है। यह धीरे-धीरे बाहर आती जा रही है। मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं, लेकिन यह अंत में ये कहूंगा कि गुलाम नबी जी, अब स्वयं आजाद हो गए हैं।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए जा रहा हूं। संकट के समय में क्षेत्र की जनता के हौसला अफजाई करने के लिए जा रहा हूं, क्योंकि प्रदेश सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया है। एक-एक व्यक्ति को गांव से वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बचा करके सुरक्षित स्थान कैंप तक पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा की योजना
इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) की योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक, आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर से जल्द अस्पताल पहुंचाने से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। मंत्रालय ने कहा कि इस पायलट परियोजना के लिए एयर आपरेटर आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास सिंगल इंजन या दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, वे छह महीने की अवधि के लिए आपातकालीन मेडिकल सेवा शुरू करने का आवेदन दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed