{"_id":"65c9bf85cf32c7c81b09b98e","slug":"five-congress-councilors-and-320-workers-joined-bjp-in-gwalior-chambal-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: सिंधिया दे रहे कांग्रेस को झटके पे झटका, अब पांच पार्षद व 320 कार्यकर्ताओं को पार्टी में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: सिंधिया दे रहे कांग्रेस को झटके पे झटका, अब पांच पार्षद व 320 कार्यकर्ताओं को पार्टी में किया शामिल
Mon, 12 Feb 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:19 PM IST
सार
MP Politics: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सेनापति की तरह ग्वालियर चंबल में कार्य कर रहे है। पिछले 6 माह को देखे तो उनकी सक्रियता सबसे अधिक रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सभा किये व कांग्रेस के हमलों को भी बखूबी झेला।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में अच्छे परिणाम के बाद आगामी लोकसभा से पूर्व अब ज्योतिरादित्य सिंधिया की सक्रियता ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में और बढ़ गई है। पिछले 10 दिनों में पचास से अधिक सभाएं की व जनता को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री इसी कड़ी में कल दिल्ली से पुनः कई कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पधारे और उन्होंने कांग्रेस को कई झटके दिए।
विज्ञापन
बता दें कि कल उन्होंने एयरपोर्ट पर गुना सांसद केपी यादव के भाई व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय पाल यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद सभाओं में एक कड़ी सी लग गई। क्षेत्र के पांच पार्षदों को भी पार्टी में समर्थकों के साथ शामिल कराया। कांग्रेस पार्षद गौरा अशोक गुर्जर (वार्ड संख्या 62), बीएसपी पार्षद सुरेश सोलंकी (वार्ड संख्या 23), आशा सुरेंद्र चौहान (वार्ड संख्या 2), कमलेश बलवीर सिंह तोमर (वार्ड संख्या 19), दीपक मांझी (वार्ड संख्या 6) ने कल केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस कमजोर
इसके साथ अलग से 320 पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल कराया। केंद्रीय मंत्री के लगातार ग्वालियर चंबल के दौरे और कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता से क्षेत्र में कांग्रेस की कमर टूट चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद ग्वालियर-चंबल में कांग्रेसी कमजोर होती जा रही है। जो सिंधिया समर्थक नेता व कार्यकर्ता 2020 में भाजपा में शामिल नहीं हो पाए थे वें अब हो रहे है।
विज्ञापन
