फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Fire broke out in the Sambal branch located in Gwalior Corporation headquarters

लापरवाही या साजिश? ग्वालियर निगम मुख्यालय में स्थित संबल शाखा में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक

Sat, 04 Jan 2025 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Jan 2025 03:06 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर निगम मुख्यालय में स्थित संबल शाखा में शनिवार को अचनाक आग लग गई। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire broke out in the Sambal branch located in Gwalior Corporation headquarters
घटना के बाद बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया है। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि संबल शाखा में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व डे-एनयूएलएम का पुराना रिकॉर्ड था, जिसमें गरीब व्यक्ति की मौत के बाद दो से चार लाख रुपए तक दी जाने वाली अनुग्रह राशि का हिसाब था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि निगम मुख्यालय में तीन साल में आगजनी की 3 घटनाएं हो चुकी हैं। अब तीसरी घटना में संबल शाखा का रिकॉर्ड आग की भेंट चढ़ गया। इस शाखा में कोई भी फायर उपकरण नहीं था। फायर एनओसी देने वाले निगम मुख्यालय भवन में ही बार-बार आग की घटनाएं बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने बताया कि जांच समिति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed