{"_id":"645b76676e3bf0b70f060355","slug":"female-policeman-of-gwalior-police-station-committed-suicide-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: ग्वालियर थाने की महिला पुलिसकर्मी ने की सुसाइड, पहले सास-बेटी के लिए बनाया खाना फिर खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: ग्वालियर थाने की महिला पुलिसकर्मी ने की सुसाइड, पहले सास-बेटी के लिए बनाया खाना फिर खा लिया जहर
Wed, 10 May 2023 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 04:18 PM IST
सार
मुरैना शहर के सिद्धनगर निवासी 30 वर्षीय महिला सिपाही रीना पत्नी अमन सिकरवार ग्वालियर के पड़ाव थाने में पदस्थ थी। पति से कहासुनी के बाद उसने जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्वालियर की महिला पुलिसकर्मी ने सुसाइड कर लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की एक महिला पुलिसकर्मी ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। पहले महिला ने सास और ढाई साल की बेटी के लिए खाना बनाया फिर किचन में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चला है कि मृतका का भिंड में पदस्थ आरक्षक पति से फोन पर विवाद हुआ था। ऐसे में पुलिस ने छानबीन करने मृतिका का मोबाइल भी जब्ती में लिया है।
मुरैना शहर के सिद्धनगर निवासी 30 वर्षीय महिला सिपाही रीना पत्नी अमन सिकरवार ग्वालियर के पड़ाव थाने में पदस्थ थी। मंगलवार को रीना ने ड्यूटी से मुरैना लौटने के बाद ढाई साल की बेटी के साथ समय बिताया। रात 8 बजे के करीब महिला सिपाही ने सास सुमन और बेटी के लिए खाना बनाया। आधा खाना बनाने के बाद किचन में ही रीना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद रीना को उल्टियां हुईं और बेसुध होकर गिर पड़ी। इलाज के लिए ग्वालियर पहुंचते में मौत हो गई। रीना का पति अमन सिकरवार भिंड एसएएफ में सिपाही के पद पर है। रीना चाहती थी, अमन भिंड से तबादला कराकर ग्वालियर आ जाए। इसी को लेकर दोनों में आए-दिन फोन पर बहस होती थी। रीना दो दिन पहले अवकाश लेकर गई थी। दो दिन की छुट्टी से वह बीते रोज ही लौटी थीं। थाने में आमद देने के बाद पूरे दिन काम किया। शाम के समय वह ड्यूटी से मुरैना चली गईं थी।
पड़ाव टीआई प्रशांत यादव का कहना है कि ड्यूटी के दौरान कभी उसने किसी तरह की शिकायत नहीं की और न ही कोई परेशानी बताई। दो दिन की छुट्टी से बीते रोज ही वह लौटी थी। सुबह जानकारी मिली कि उसने जहर गटककर सुसाइड कर लिया है।