फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Dog Attack: Terror of stray dogs in Gwalior, deadly attack on a two-year-old child

Dog Attack: ग्वालियर में आवारा डॉग्स का आतंक, दो साल के बच्चे पर जानलेवा हमला; हाथ-पैर सहित मुंह पर गड़ाए दांत

Wed, 01 Jan 2025 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2025 07:33 PM IST
सार

ग्वालियर के मुरार में आवारा कुत्तों ने दो साल के मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जयारोग्य अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। शहर में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं, मंगलवार को डॉग बाइट के 169 मामले दर्ज हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग प्रमुख शिकार हैं।

विज्ञापन
Dog Attack: Terror of stray dogs in Gwalior, deadly attack on a two-year-old child
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक होने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल में यह आवारा कुत्ते और ज्यादा खूंखार हो गए हैं। ताजा मामला शहर के मुरार स्थित जहांगीरपुर से सामने आया है, जहां घर के बाहर खेलते समय दो साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला बोल दिया। बमुश्किल पर उन्होंने उसे कुत्तों से बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। मासूम के चेहरे पर गंभीर जख्म आने के साथ हाथ-पैर सहित अन्य जगह भी गंभीर चोटें आई है। 
विज्ञापन


 

Dog Attack: Terror of stray dogs in Gwalior, deadly attack on a two-year-old child
ग्वालियर में दो साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल दो साल का मासूम बादल अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक आपस में लड़ रहे दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और दोनों ही मासूम बादल को अपने जबड़े से नोचने लगे। देखते ही देखते आवारा कुत्तों ने मासूम को लहूलुहान कर दिया। जैसे ही बच्चे की चीख-पुकार सुनी वह दौड़कर घर के बाहर पहुंचे और पत्थर-लाठी मार कर आवारा कुत्तों को भगाया। इस दौरान आवारा कुत्तों ने लोगों पर भी हमला करने का प्रयास किया। बादल के पिता वीरू उसे गंभीर हालात में जयारोग्य अस्पताल के पीएसएम विभाग लेकर पहुंचे। जहां एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम का उपचार शुरू हुआ। 

आपको बता दें कि ग्वालियर में डॉग बाइट के मामले थमन का नाम नहीं ले रहे हैं, क्योंकि मंगलवार को ही जयारोग्य अस्पताल और जिला अस्पताल में 169 मामले डॉग बाइट के पहुंचे। इनमें जयारोग्य अस्पताल में 84, वहीं मुरार जिला अस्पताल में 85 मामले सामने आए। शहर में रोजाना आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं इनमें सबसे ज्यादा सॉफ्ट टारगेट मासूम बच्चे और बुजुर्ग हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed