{"_id":"6452489c7e7e3179820fd549","slug":"doctor-strike-patient-died-due-to-lack-of-treatment-in-gwalior-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctor Strike: ग्वालियर में इलाज न मिलने से मरीज ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctor Strike: ग्वालियर में इलाज न मिलने से मरीज ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया आरोप
Wed, 03 May 2023 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 05:12 PM IST
सार
ग्वालियर के 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में अमर सिंह बाथम नाम का मरीज पिछले 15 दिन से भर्ती था। मरीज को सांस की तकलीफ थी। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात से कोई भी डॉक्टर उन्हें देखने के लिए नहीं आया, सही तरीके से इलाज नहीं मिला और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्वालियर में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज खासे परेशान दिखे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टरों की हड़ताल के बीच एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज नहीं मिलने से जान गई है। मरीज की तबीयत बिगड़ी तो कोई देखने वाला नहीं था।
गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्वालियर के 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में अमर सिंह बाथम नाम का मरीज पिछले 15 दिन से भर्ती था। मरीज को सांस की तकलीफ थी। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि लगातार मरीज में सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात से कोई भी डॉक्टर उन्हें देखने के लिए नहीं आया और बुधवार को बताया गया कि सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसलिए मरीज को सही तरीके से इलाज नहीं मिला और उसने दम तोड़ दिया।
इधर अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जयारोग्य अस्पताल में आयुष विभाग के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज नर्स स्टाफ सहित जूनियर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।