फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Dispute between two parties over spitting in Gwalior, accused's uncle ran to kill TI by abusing

Gwalior: थूकने पर दो पक्षों में विवाद, खुद को कांग्रेस नेता बता TI को गालियां देकर मारने दौड़ा आरोपी का चाचा

Mon, 29 Aug 2022 12:08 PM IST
ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 12:08 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के हजीरा में दो पक्षों पर थूकने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन बाद में एक पक्ष पुलिस से भी भिड़ गया। लोगों ने पुलिस जवान और टीआई मनीष धाकड़ को गालियां देकर मारने के लिए दौड़ाया।

विज्ञापन
Dispute between two parties over spitting in Gwalior, accused's uncle ran to kill TI by abusing
दो पक्षों में थूकने पर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले के हजीरा में दो पक्षों पर थूकने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन बाद में एक पक्ष पुलिस से भी भिड़ गया। लोगों ने पुलिस जवान से अभद्रता की और टीआई मनीष धाकड़ को गालियां देकर मारने के लिए दौड़ाया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है जबकि पुलिस ने एक पक्ष पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल मामला शहर के हजीरा चंदन नगर स्थत नई बस्ती का है। यहां अजीत सिंह भदौरिया और पड़ोसी विपिन तोमर में शनिवार देर रात थूकने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। हजीरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।  थाने के बाहर दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया। दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए पुलिस ने अजीत और विपिन दोनों पर हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान अजीत को चोटें आ गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मारपीट का मामला दर्ज कर, अजीत सिंह को पास के हजीरा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

पुलिस के साथ अभद्रता की 
पुलिस अजीत को कोर्ट में पेश कराने के लिए अस्पताल लेने पहुंची तो वहां अजीत की मां ने उसकी हालक नाजुक बताते हुए उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों से उसकी हालत की जानकारी मांगी लेकिन किसी भी डॉक्टर ने पुलिस के सामने आकर कुछ नहीं कहा। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि कोर्ट में पेश कर उसकी जमानत करा लो फिर दूसरे अस्पताल में भर्ती करा देंगे। लेकिन अजीत का चाचा जितेंद्र खुद को कांग्रेस नेता बताकर पुलिस से भिड़ गया।

सिविल अस्पताल में अजीत के चाचा और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की और टीआई मनीष धाकड़ को गंदी गालियां देकर उनसे मारपीट करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मामला संभालने के लिए और बल बुलाया, जिसके बाद अजीत और जितेन्द्र को पुलिस ने जमकर पीटा और घसीटते हुए थाने ले गए हैं। थाने ले जाने के दौरान भी दोनों चाचा-भतीजा अपनी करतूत से बाज नहीं आए और पुलिस के वाहन के सामने लेट गए।

जब इस दौरान एक जवान ने अजीत की कॉलर पकड़ी तो उसने जवान को धमकी दी कि 500 रुपये की है फट जाएगी तो तेरे से पैसे वसूल करुंगा। पुलिस ने अजीत और जितेन्द्र पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल का क्षेत्र ग्वालियर के अंतर्गत आने की वजह से दोनों पर यहीं मामले दर्ज किए गए हैं।

नेताओं के साथ वाली फोटो अपलोड कर झाड़ता है रौब
पुलिस पर हमला करने वाला जितेंद्र खुद को कांग्रेस नेता बताता है और सोशल माीडिया पर नेताओं के साथ वाली फोटो शेयर कर लोगों पर रौब झाड़ता है। जितेंद्र ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ एक फोटो सोशल मीडिया में अपलोड की थी, जिसे विवाद के बाद हटा लिया।

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि दो पक्षों में रात को झगड़ा हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। सुबह दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश करने ले जाना था। जिस पर दोपहर में एक पक्ष ने पुलिस से अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा डाली। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed