फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Dead body of a youth found in a hotel room in Gwalior

Gwalior: युवक का होटल के कमरे में मिला शव, दो दिन पहले घर से गायब था सागर; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 02:52 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मुरैना के एक किराना कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक दिन पहले पहले अपने घर से कार लेकर निकला था।

विज्ञापन
Dead body of a youth found in a hotel room in Gwalior
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ग्वाालियर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कारोबारी का शव बरामद किया गया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्टेट सिटी सेंटर पर होटल रेडियंस की है। मृतक के परिजन कारोबारी को तलाश कर रहे थे, तभी उसकी कार होटल की पार्किंग में खड़ी मिली।

विज्ञापन


जब परिजन ने होटल में जाकर पूछताछ की तो होटल के स्टाफ ने बताया कि गुरुवार को कार सवार कारोबारी सुबह होटल में आया था और रूम लेकर अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद से बाहर नहीं आया है। परिजनों ने दरवाजे पर नॉक किया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसका शव पड़ा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया।
विज्ञापन


बता दें मुरैना के पौरसा निवासी 30 वर्षीय सागर गुप्ता पुत्र राजीव कुमार गुप्ता एक किराना कारोबारी था और वह ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज हरे शिव गार्डन के पास रहने वाली अपनी मौसी मनोरमा गुप्ता के घर पर रहकर किराना का कारोबार करता था। सागर गुप्ता गुरुवार सुबह 9:30 बजे घर से स्विफ्ट कार क्रमांक MP07 ZA 8971 से बाजार निकला था, उसके बाद वह वापस शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसके मिलने वाले संबंधित स्थान पर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी शियाज के.एम ने बताया कि सिटी सेंटर पर एक होटल के रूम में बॉडी मिली है। मृतक मुरैना का व्यवसायी है। पुलिस को उसके जहर खाने की आशंका है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed