फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Datiya Eight year old Child cut throat by an accussed under influence of his father T

ग्वालियर: पिता के सामने काट दी आठ साल के बच्चे की गर्दन, तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई वारदात!

Sat, 06 Mar 2021 01:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 06 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Datiya Eight year old Child cut throat by an accussed under influence of his father  T
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के भांडेर स्थित लहार हवेली गांव में शुक्रवार की शाम आठ साल के बच्चे की उसी के पिता के सामने एक युवक ने गला काट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस वारदात को बच्चे के घर के सामने ही अंजाम दिया था। बच्चे के पिता ने बताया कि वह रोज की तरह अपने खेत पर गए थे और काम पूरा होने के बाद घर लौट रहे थे इसी क्रम में वह अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर देखा कि आरोपी युवक उनके बेटे को चबूतरे पर दबाए खड़ा है। इसे देखकर उन्होंने शोर मचाई लेकिन तब तक देर हो गई थी और वह वारदात को अंजां देने में कामयाब हो गया। वे दौड़े लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकला और उनके बच्चे की जान भी जा चुकी थी। आरोपी ने इस बेरहमी से काटा कि बच्चे की चीख तक नहीं निकली।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया नरबलि का मामला लग रहा है 
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बबलू का पिता तांत्रिक क्रिया करता है। वह हमेशा पूजा पाठ करता रहता है। सन्देह है कि अपने पिता के कहने पर ही आरोपी बबलू ने मासूम बेटे की बलि देने के लिए हत्या कर दी। वहीं पंडोखर के थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर ने बताया कि लहार हवेली में एक धारदार हथियार से बच्चे की हत्या की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


तंत्र विद्या का प्रभाव
मृतक बालक और आरोपी एक दूसरे के पड़ोसी रहे हैं। मृतक बच्चे का पिता खेती करता है। कभी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी भी नहीं हुई। लेकिन आरोपी पर तंत्र विद्या के प्रभाव में आने का शक जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed