फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Crime News One crore 20 lakh rupees looted by showing katta in Gwalior

Crime: ग्वालियर में सबसे बड़ी लूट, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूटे एक करोड़ 20 लाख रुपये

Mon, 21 Nov 2022 03:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 03:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लूट का मामला सामने आया है। यहां पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर एक करोड़ 20 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crime News One crore 20 lakh rupees looted by showing katta in Gwalior
सीसीटीवी में कैद लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में सबसे बड़ी लूट की घटना सामने आई है। शहर के बीच दो बाइक सवार लुटेरों ने कट्टा दिखाकर एक करोड़ 20 लाख रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि हरेंद्र ट्रेनिंग कंपनी के कर्मचारी सुनील गुर्जर और प्रमोद गुर्जर चार पहिया गाड़ी एमपी 07 CF 6430 से राजीव प्लाजा के पास बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये जमा करने के लिए आए थे। लेकिन बैंक से महज पांच कदम की दूरी पर घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोका और ड्राइवर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर गाड़ी में रखे एक करोड़ 20 लाख रुपये लूटकर ले गए।

विज्ञापन


घटना के बाद नकाबपोश बदमाशों के द्वारा पैसे लूटने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश पैसे को लूटते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में लग गए। बताते हैं शहर के ठीक बीच इंदरगंज थाना इलाके के राजीव प्लाजा के पास दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा जिले की सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया गया है। शहर के दीनदयाल नगर में स्थित हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी प्रमोद और सुनील गुर्जर गाड़ी से बैंक में पैसे जमा करने के लिए आए थे। इस गाड़ी में कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये रखा हुआ था, जिसमें एक करोड़ 20 लाख रुपये कार्टून में डिग्गी में रखा हुआ था और 30 लाख ड्राइवर के पास आगे की सीट पर रखा हुआ था।

विज्ञापन

Crime News One crore 20 lakh rupees looted by showing katta in Gwalior
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही यह गाड़ी राजीव प्लाजा पार्किंग के पास पहुंची, तभी अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने आगे से इस गाड़ी को रोका और ड्राइवर के कनपटी पर कट्टा लगा दिया। उसके बाद गाड़ी में रखे सभी पैसों को लूटकर निकल गए। पैसा दीनदयाल नगर में स्थित हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मेहताब सिंह गुर्जर का है, उन्होंने इस पैसे को बैंक में जमा कराने के लिए अपने कर्मचारियों को भेजा था। लूट की घटना होली के बाद तत्काल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और गाड़ी में बैठी दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा का कहना है, इस लूटकांड का खुलासा करने के लिए हमारी टीम लगी हुई है। साथ ही संदिग्ध के तौर पर ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जो गाड़ी को चलाकर पैसे जमा करने के लिए बैंक में आया था। मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed