{"_id":"633faf867caf75210e0dd23d","slug":"controversial-statement-of-bjp-minister-ops-bhadauria-said-clever-castes-misused-kshatriyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPS Bhadauria: भाजपा मंत्री का विवादित बयान, कहा- चतुर जातियों ने क्षत्रियों का दुरुपयोग किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OPS Bhadauria: भाजपा मंत्री का विवादित बयान, कहा- चतुर जातियों ने क्षत्रियों का दुरुपयोग किया
Fri, 07 Oct 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:18 AM IST
सार
प्रदेश सरकार के सहकारिया मंत्री ओपीएस भदौरिया ने क्षत्रिय समाज की बैठक में एक विवादित बयान दिया और चतुर जातियों पर क्षत्रियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सहाकारिता मंत्री ओपीएस भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री ओ पी एस भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ चतुर जातियों पर क्षत्रियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं, वहीं एकजुट होकर पूरी पृथ्वी पर क्षत्रियों के राज करने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में भाजपा नेता कह रहे हैं कि चाहे किसी भी दल का नेता हो अगर वह क्षत्रिय होगा तो समर्थन करेंगे। वायरल वीडियो ग्वालियर चंबल में आयोजित क्षत्रिय समाज की बैठक का बताया जा रहा है।
ग्वालियर में आयोजित क्षत्रिय समाज के दशहरा मिलन समारोह में शामिल होने सहकारिता मंत्री ओ पी एस भदौरिया पहुंचे थे, जहां मंच से भाषण देते समय उन्होंने कहा कि हमारे समाज का नेता कैसा भी हो उस पर किसी तरह की टिप्पणी या कार्रवाई बर्दाश्त नहीं। आयोजन में क्षत्रिय समाज के और भी बड़ी नेता शामिल हुए थे। मंत्री भदौरिया ने मंच से कहा कि एकजुट होकर आगे चलकर क्षत्रियों का राज लाना है क्योंकि कुछ चतुर जातियों ने क्षत्रिय समाज का दुरुपयोग किया है। अब इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। मंत्री भदौरिया पर कांग्रेस ने जातिवाद का आरोप लगाया है।