फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   CM Shivraj singh chouhan orders to removal municipal corporation commissioner after late payment of sanitation workers

ग्वालियर के नगर निगम कमिश्नर को सीएम शिवराज ने लगाई फटकार, हटाने के दिए आदेश

Tue, 05 Jan 2021 01:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
CM Shivraj singh chouhan orders to removal municipal corporation commissioner after late payment of sanitation workers
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वच्छता को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने ग्वालियर नगर निगम के कर्चारियों को भुगतान में देरी होने पर निगम के कमिश्नर को जमकर फटकार लगाई और हटाने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन

 

शिवराज चौहान ने कमिश्नर से कहा कि ग्वालियर की स्वच्छता आपकी जिम्मेदारी है। अगर वेतन में इतना विलंब हो जाएगा कि आपका कर्मचारी ही कचरा फेंक जाए तो ये सहन करने के लायक है। शिवराज ने आगे कहा कि इनकी बहुत हो गया, अब इनकी छुट्टी कर दो।

विज्ञापन



बता दें कि वेतन न मिलने की वजह से ग्वालियर नगर निगम के आउटसोर्स कंपनी ईको ग्रीन के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर सोमवार की सुबह कचरा फेंक दिया। हड़ताली कर्मचारियों ने निगम की डिपो से निकलने वाले वाहनों को भी रोकने की कोशिश की। इसके बाद निगम अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया तो हड़ताली कर्मचारी थाटीपुर और मुरार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने थाटीपुर, मुरार, कालपी ब्रिज रोड, गोले का मंदिर, उप नगर हजीरा सहित लश्कर के कई जगह कचरा सड़कों पर डाला। उधर, हड़ताल और कचरा सड़कों पर फेंके जाने का मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय तक पहुंच गया। 

वहीं, निगम के अधिकारियों का दावा है कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के खाते में 20 अक्तूबर से नवंबर 2020 तक का वेतन डाल दिया गया है। दिसंबर का वेतन जल्द दे दिया जाएगा। जबकि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि जब तक तीन महीने 20 दिन का वेतन नहीं मिल जाता, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। ग्वालियर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का पाचवां दिन था।


इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग प्राथमिकता समूह में सबसे पहले आते हैं उन्हें पहले यह वैक्सीन मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'मैंने यह फैसला किया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। पहले इसे दूसरों को लगाया जाना चाहिए। मेरा नंबर उसके बाद आएगा। हमें यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना है कि प्राथमिकता समूह में आए लोगों को पहले वैक्सीन मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed