फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   CCTV footage of child molesters who escaped from child observation home surfaced

Gwalior News: बाल संप्रेषण गृह से भागे छह बाल आरोपी, एक ने खुद को किया हाजिर, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

Sat, 27 Jan 2024 03:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jan 2024 03:29 PM IST
सार

Gwalior News: ग्वालियर बाल संप्रेषण गृह से भागे छह बाल अपचारियों में से पांच का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है, हालांकि अब उनके भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। इधर, पुलिस ने बाल अपचारियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है। पुलिस कहना है कि फरार बाल अपचारियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
CCTV footage of child molesters who escaped from child observation home surfaced
बाल संप्रेषण गृह से भागे पांच बाल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल संप्रेषण गृह से भागे छह बाल अपचारियों में से पांच का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है, हालांकि एक आरोपी अपने परिजनों के साथ खुद हाजिर हो गया। आरोपियों द्वारा बाल संप्रेषण गृह से भागने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने बाल अपचारियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है। पुलिस कहना है कि फरार बाल अपचारियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही छानबीन
बता दें कि भागे हुए बाल अपचारियों में तीन अपचारी बेटी बचाओ चौराहे पर हुई 16 वर्षीय छात्रा अक्षया यादव सनसनीखेज हत्या में नामजद हैं। ऐसे में इस हत्याकांड की मुख्य गवाह के घर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, वहीं हाजिर हुए बाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किस तरह भागने की प्लानिंग की थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे, इसके साथ ही पुलिस यह जाने का भी प्रयास कर रही है कि भागे हुए आरोपी किन-किन स्थानों पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

सभी पर संगीन मामले दर्ज
इधर, सिटी सेंटर स्थित बाल संप्रेषण गृह में गुरुवार को सुबह 9 बजे कर्मचारियों ने 6 बाल अपचारियों को नहाने के लिए पानी दिया था, इसी दौरान 6 बाल अपचारियों ने कर्मचारियों को धक्का दिया और दीवार फांदकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना स्टाफ में तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया है कि भागे हुए छह बाल अपचारियों की दो अलग-अलग ग्रुप है और सभी पर संगीन मामले दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed