फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Cases of rape of minors are not stopping in Madhya Pradesh now 14 year old innocent in Gwalior was raped

Rape: नहीं थम रहे नाबालिगों से दुराचार के मामले, अब ग्वालियर में 14 साल की मासूम से रेप,गर्भवती होने पर खुलासा

Mon, 12 Dec 2022 01:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

ग्वालियर में 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी उसे धमकाकर उसके साथ कई बार संबंध बना चुका है। बच्ची के गर्भवती होने के पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Cases of rape of minors are not stopping in Madhya Pradesh now 14 year old innocent in Gwalior was raped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से लगातार दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता की उम्र  करीब 14 साल है और बच्ची दो महीने की गर्भवती है। बच्ची के गर्भवती होने पर ही उसके साथ रेप की वारदात का खुलासा हुआ।बताया जा रहा है कि पेट दर्द की शिकायत के चलते जब परिजनों ने लड़की की जांच कराई तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट और बंधक बनाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


लड़की के अनुसार उसके माता-पिता मजबदूर हैं, जिसके चलते वह उसे देखभाल के लिए पड़ोसी सत्येंद्र गुर्जर के पास छोड़ जाते थे। आरोपी ने इस बात का गलत फायदा उठाके हुए लड़की को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बीते चाह माह से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी ने पहली बार जुलाई में बच्ची से गलत काम किया था, तब से लेकर अब तक वह कई बार पीड़िता के साथ संबंध बना चुका है। पीड़िता अब दो महीने की गर्भवती हो चुकी है। नाबालिग की शिकायत के पास आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed