फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Case against Congress MLA Ajab Singh Kushwah after property broker dies by suicide

ग्वालियर: जहर खाने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर की मौत, कांग्रेस विधायक समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 27 Oct 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। 

विज्ञापन
Case against Congress MLA Ajab Singh Kushwah after property broker dies by suicide
कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह - फोटो : twitter.com/OfficialAjab

विस्तार

सीतारमण शर्मा नामक एक व्यक्ति ने 25 अक्तूबर को कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के ग्वालियर में आवास के बाहर जहर खा लिया था। पुलिस ने बताया कि शर्मा की बुधवार को सुबह चार बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। कुशवाह प्रदेश के मुरैना जिले की सुमौली विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक अमित संघी ने कहा, आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, विधायक की ओर से भी इसे लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


यह शिकायत गोला का मंदिर पुलिस थाने में सीतारमण शर्मा के बेटे ने दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार कांग्रेस विधायक ने शर्मा से विक्रमपुर गांव में जमीन बेचने के लिए 1.86 करोड़ रुपये प्रतिफल के रूप में लिए थे। लेकिन बिक्री का पंजीकरण नहीं हुआ था और इसलिए कब्जा शर्मा को नहीं सौंपा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार कुशवाह ने पैसे लौटाने से या कब्जा देने से मना कर दिया था और विधायक, उनके दामाद रणजीत सिंह, सर्वेंद्र सिंह, अनिल सिंह और प्रमोद सिंह ने शर्मा के दो बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शर्मा ने इस संबंध में पांच सितंबर को महाराजपुरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed