फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Brother Rapes Sister In Pichhore Of Gwalior Case Registered 4 Months After The Incident

शर्मनाक: रिश्तेदार के घर कुछ देर छोड़ी थी बेटी, चचेरे भाई ने बनाया अपनी हवस का शिकार

Wed, 09 Jun 2021 10:42 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 10:42 AM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गई थी। अचानक उसकी नींद टूटी तो चाचा का लड़का उसके साथ मनमानी कर रहा था। पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया और दुष्कर्म के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
Brother Rapes Sister In Pichhore Of Gwalior Case Registered 4 Months After The Incident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसके चाचा के लड़के यानी चचेरे भाई ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात से युवती इतनी ज्यादा घबरा गई कि उसने इसका जिक्र किसी से नहीं किया। हालांकि, जब जब उसकी सगाई हुई तो उसने अपने मंगेतर को पूरी जानकारी दे दी। साथ ही, अपने पिता को भी घटना से अवगत कराया। ऐसे में वारदात के करीब चार महीने बाद परिजनों ने पिछोर थाने में केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जिले के पिछोर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती है। कुछ ही दूर पर युवती के चाचा का परिवार भी रहता है। पीड़िता ने बताया कि 5 फरवरी को उसके पिता और भाई किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। उन्होंने युवती को चाची के पास जाने के लिए कह दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप

बताया जा रहा है कि युवती दोपहर में चाची के घर गई थी। उस वक्त घर में चाची और उनका बेटा था। वहीं, चाची किचन में खाना बना रही थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गई थी। अचानक उसकी नींद टूटी तो चाचा का लड़का उसके साथ मनमानी कर रहा था। पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया और दुष्कर्म के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन

पीड़िता ने साध ली चुप्पी

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी डर गई। इस बीच उसकी सगाई शिवपुरी निवासी के एक युवक से हो गई। शादी तय होने के बाद युवती ने अपने मंगेतर को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद इस शर्मनाक घटना से पर्दा उठा।

पुलिस ने शुरू की जांच

मंगेतर के कहने पर युवती ने अपने पिता और भाई को मामले से रूबरू कराया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed