{"_id":"633932012bb59b74b92fe423","slug":"bjp-leader-s-supporters-fired-joyfully-at-birthday-party-in-gwalior-two-were-shot-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बर्थडे पार्टी में भाजपा नेता के समर्थकों ने की हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बर्थडे पार्टी में भाजपा नेता के समर्थकों ने की हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Sun, 02 Oct 2022 12:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:08 PM IST
सार
ग्वालियर में एक बर्थडे पार्टी में भाजपा नेता के समर्थकों ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक बर्थडे पार्टी में भाजपा नेता के समर्थकों ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों को गोली लग गई, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता निशांत राय के समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की, फायरिंग के दौरान 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना के बाद बहोड़ापुर थाना और ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी स्थित गिरिराज जी मंदिर के पास की हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता निशांत राय एक बर्थडे पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल होने पहुंचे थे। हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें निशांत राय को ग्वालियर के भितरवार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा नेता के समर्थक प्रभार मिलने की खुशी में नाच गाकर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की, जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। पार्टी में शामिल रिंकू गौर और कल्लू यादव के पैर में गोली लगी है, जिसमें वह दोनों घायल हो गए।