फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Big police action in AAP protest case

Gwalior: आप के प्रदर्शन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पार्टी के प्रदेश महासचिव और 20 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Mar 2024 07:19 PM IST
सार

Gwalior: जिले में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने पार्टी के प्रदेश महासचिव और 20 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीते शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Big police action in AAP protest case
आप के प्रदर्शन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडी द्वारा आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। उनकी इस गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीते 22 मार्च शुक्रवार को महाराज बाड़े के हेमू कलानी चौक पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में मौजूद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के यह प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की भी कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया था। बिना अनुमति किए गए इस प्रदर्शन के खिलाफ FST प्रभारी दुष्यंत कौशल के द्वारा जनकगंज थाने में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर जनकगंज थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट रोहित गुप्ता सहित 20 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी कराई गई
जनकगंज थाना TI विपेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी, ऐसी स्थिति में वीडियो के जरिए अन्य लोगों की पहचान और उनके प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की स्थिति में चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले सक्षम अधिकारी की अनुमति लेना बेहद जरूरी है, लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन बिना अनुमति की आयोजित किया गया, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed