{"_id":"644adfbe82cf92a5d7032255","slug":"bhopal-bound-vande-bharat-express-hits-cow-near-gwalior-in-madhya-pradesh-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: ग्वालियर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: ग्वालियर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
Fri, 28 Apr 2023 02:21 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:21 AM IST
सार
बता दें कि भोपाल और दिल्ली के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को हुए हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि भोपाल और दिल्ली के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली ट्रेन (संख्या 20172) शाम करीब सवा छह बजे डबरा और समिरियाताल स्टेशन के बीच ट्रेन पहुंची थी। इस दौरान एक गाय से टकरा गई। इसके बाद चालक ने डबरा स्टेशन से पहले ओवरब्रिज के पास ट्रेन को रोका। सूचना मिलने के बाद टेक्निकल स्टाफ और आरपीएफ टीम भी मौके पहुंची। टेक्निकल स्टाफ से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन को 15 मिनट बाद भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, ट्रेन के रुकते ही इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
विज्ञापन
