फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Bhopal-bound Vande Bharat Express hits cow near Gwalior in Madhya Pradesh

Vande Bharat: ग्वालियर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Fri, 28 Apr 2023 02:21 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 28 Apr 2023 02:21 AM IST
सार

बता दें कि भोपाल और दिल्ली के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी।

विज्ञापन
Bhopal-bound Vande Bharat Express hits cow near Gwalior in Madhya Pradesh
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को हुए हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि भोपाल और दिल्ली के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाई थी।

विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली ट्रेन (संख्या 20172) शाम करीब सवा छह बजे डबरा और समिरियाताल स्टेशन के बीच ट्रेन पहुंची थी। इस दौरान एक गाय से टकरा गई। इसके बाद चालक ने डबरा स्टेशन से पहले ओवरब्रिज के पास ट्रेन को रोका। सूचना मिलने के बाद टेक्निकल स्टाफ और आरपीएफ टीम भी मौके पहुंची। टेक्निकल स्टाफ से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन को 15 मिनट बाद भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, ट्रेन के रुकते ही इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed