फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Banheri Sarpanch murder case: sister in law committed suicide; FIR against 14 including 2 police officers

बन्हेरी सरपंच हत्याकांड मामला: प्रताड़ना के बाद साली ने की आत्महत्या; दो थाना प्रभारियों सहित 14 के खिलाफ FIR

Sun, 29 Oct 2023 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

Gwalior Crime: एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि बन्हेरी के सरपंच की जो हत्या की गई थी। उनकी साली हत्या के बाद से ही मानसिक रूप से बहुत परेशान  थी। कल उसने डिप्रेशन में कोई जहरीली वस्तु खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवारजनों ने उसे हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में 14 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Banheri Sarpanch murder case: sister in law committed suicide; FIR against 14 including 2 police officers
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बन्हेरी सरपंच विक्रम रावत की हत्या के बाद उसकी साली ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने देर रात बड़ा एक्शन लेते हुए दो थाना प्रभारियों सहित 14 लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत अभी फरार है। पुलिस ने विक्रम रावत की हत्या में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विक्रम रावत की साली आरती ने शनिवार दोपहर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे जेएएच में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर देर रात तक हंगामा भी हुआ था। पुलिस ने देर रात 14 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसमें अशोकनगर और पोरसा थाने के टीआई और हत्या के मामले में फरार मुकेश रावत के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि बन्हेरी के सरपंच की जो हत्या की गई थी। उनकी साली हत्या के बाद से ही मानसिक रूप से बहुत परेशान  थी। कल उसने डिप्रेशन में कोई जहरीली वस्तु खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवारजनों ने उसे हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश रावत पर इनाम बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही आरती रावत की सुसाइड मामले में 14 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed