{"_id":"647865883406b2b01b0aac18","slug":"arrested-for-threatening-officials-by-pretending-to-be-the-son-of-energy-minister-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: खुद को ऊर्जा मंत्री का बेटा बताकर अधिकारियों को धमकाने वाला गिरफ्तार, फोन कर बिजली विभाग से करवाए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: खुद को ऊर्जा मंत्री का बेटा बताकर अधिकारियों को धमकाने वाला गिरफ्तार, फोन कर बिजली विभाग से करवाए काम
Thu, 01 Jun 2023 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Jun 2023 03:02 PM IST
सार
आरोपी युवक खुद को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बेटा बताकर बिजली अधिकारियों को फोन लगाकर ट्रांसफार्मर रखवाता था और अधिकारियों ने भी इस युवक की बातों में आकर कई जगह ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया।
विज्ञापन
ग्वालियर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बेटा बनकर अधिकारियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक खुद को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बेटा बताकर बिजली अधिकारियों को फोन लगाकर ट्रांसफार्मर रखवाता था और अधिकारियों ने भी इस युवक की बातों में आकर कई जगह ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया। जब यह युवक कई बार कड़े लहजे में अधिकारियों से बातचीत करता तो उस दौरान अफसरों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने खुद ऊर्जा मंत्री को फोन लगाकर बातचीत की। तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
ग्वालियर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि युवक ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर के नाम से अधिकारियों को फोन लगाता था और बिजली विभाग के अधिकारियों पर काम करने के लिए दबाव बनाता था। ऐसे ही इस युवक ने बिजली विभाग के एक अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि घाटी गांव इलाके में कुछ गांव में बिजली के लिए लोग परेशान हैं और वहां पर डीपी रखवा दी जाए। उसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारी ने डीपी रखवा दी।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों पर इस युवक का फोन लगातार आने लगा। वह हर बार अलग-अलग लहजे में बात करता था। तब अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ। उसके बाद इन अधिकारियों ने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया। बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर से बातचीत की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। ऊर्जा मंत्री अधिकारियों से कहा उनके बेटे ने किसी भी अधिकारी को फोन नहीं लगाया है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो उसकी शिकायत क्राइम ब्रांच पुलिस से की गई।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सीएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि आरोपी का नाम राम लखन बंजारा है और जिले के घाटी गांव इलाके के सिमरिया का रहने वाला है। जब इस युवक से पूछताछ की गई तो रोने लगा और कहा कि गलती हो गई। साथ ही उसने बताया कि घाटीगांव के कई गांव में बिजली नहीं आती है। इसलिए ग्रामीणों की मदद करने के लिए वह ऐसी हरकत करता था। उसके फोन पर कई बार अधिकारियों ने काम कर दिया है इसलिए उसे और लपक लग गई।
