{"_id":"642d82611ec681e9670ded43","slug":"after-a-fight-with-brother-in-bhind-sister-swallowed-mobile-in-anger-doctors-removed-it-after-surgery-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: भिंड में भाई से झगड़ा हुआ तो बहन ने गुस्से में निगल लिया मोबाइल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: भिंड में भाई से झगड़ा हुआ तो बहन ने गुस्से में निगल लिया मोबाइल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला
Wed, 05 Apr 2023 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:44 PM IST
सार
भिंड की एक युवती ने भाई के साथ झगड़े के बाद गुस्से में मोबाइल ही निगल लिया। ग्वालियर के डॉक्टरों ने मुश्किल ऑपरेशन कर उसके पेट से मोबाइल निकाला है।
विज्ञापन
ग्वालियर में युवती ने मोबाइल निगल लिया, जिसे डॉक्टरों ने निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चे अक्सर सिक्के, कीलें जैसी वस्तुएं निगल लेते हैं। यदि कोई कहे कि समझदार युवती गुस्से में मोबाइल निगल गई तो यकीन करना मुश्किल होगा। ऐसा ही कुछ हुआ भिंड में। यह मोबाइल पेट में चला गया। इससे उसे दर्द होने लगा तो डॉक्टरों के पास ले गए। उसकी जान पर बन आई थी। ग्वालियर में डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके पेट से मोबाइल निकाला और युवती की जान बचाई।
विज्ञापन
यह मामला भिण्ड जिले का है। भिण्ड के अमायन इलाके में भाई -बहन का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि बहन अन्नू ने गुस्से में पास में रखा की-पेड मोबाइल ही निगल लिया। घर वालों को पता चला, तब युवती दर्द से कराह रही थी। मोबाइल पेट के ऊपरी हिस्से में फंस गया था। इसके अटकने से उसे असहनीय दर्द हुआ। उसे तत्काल ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि युवती का सीटी स्कैन, एक्सरे और अल्ट्रासांउड किया गया। इसके बाद गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के सह प्राध्यापक डॉ. नवीन कुशवाह, डॉ. अश्वनी पांडे, डॉ. सुरेन्द्र चौहान की टीम ने डेढ़ घंटे में सफल ऑपरेशन कर युवती के मुंह के जरिए मोबाइल बाहर निकाला। डॉक्टर्स का कहना है कि जय आरोग्य अस्पताल की स्थापना के बाद से आठ दशकों में यह इस तरह का अलग मामला था। समय रहते युवती को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन कुशवाह ने कहा कि मोबाइल निगलने की घटना पहली बार ही हम लोगों के सामने आई थी। हमारी टीम ने ऑपरेशन कर युवती के पेट से मोबाइल निकाल लिया है। यह मोबाइल पेट के ऊपरी हिस्से में फंसा था। इस वजह से सर्जरी काफी रिस्की थी। ऑपरेशन सफल रहा और बच्ची भी स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
