फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A young man was killed by crushing his head with a stone in Gwalior

MP Crime: ग्वालियर में युवक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या, पहाड़ी पर खून से लथपथ मिला शव

Thu, 20 Jun 2024 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Jun 2024 06:38 PM IST
सार

MP Crime: जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर युवक के सिर को पत्थर से कुचला, ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके। पहाड़ी पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिलने से आसपास दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
A young man was killed by crushing his head with a stone in Gwalior
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरवाई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में स्थित वीरपुर बांध के पास स्थित पहाड़ी पर एक डेड बॉडी पड़ी है। इसके बाद आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। लाश खून से एकदम लथपथ थी। घटना के बाद वहां सनसनी मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। गिरवाई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक अच्छे कपड़े पहने हुए था, लेकिन हत्यारों ने उसके सिर और मुंह को पत्थरो से बुरी तरह और नृशंसता से कुचल दिया था। 

विज्ञापन


हालांकि कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त हो गई और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पंकज राज है। वह मकान बनाने का काम करता था। वह जनकगंज थाना इलाके के गोल पहाड़िया इलाके का रहने वाला था। माना जा रहा है कि युवक को वहां से लाकर यहां हत्या की गई है। अभी तक हत्यारों और हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed