फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A man became an example of cleanliness in Gwalior

Gwalior: स्वच्छता की मिसाल बना शख्स, सड़कों और चौराहे पर गुटका-तंबाकू खाने वालों की गंदगी को करता साफ

Sun, 21 Jan 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में एक शख्स ऐसा है जो पिछले कई सालों से सड़कों को साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश दे रहा है। जहां आम लोग सड़क या चौराहों पर गुटका या पान की पीक थूकते हैं, वह उस गंदगी को ब्रश से साफ करता है। 
 

विज्ञापन
A man became an example of cleanliness in Gwalior
सफाई करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर निवासी उदयभान रजक एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। साल 2018 से दिनभर में वे इस स्वच्छता के कार्य के लिए 2 घंटे का समय जरूर निकाले हैं। स्वच्छता की प्रेरणा को लेकर उदयभान ने बताया कि बात सन 2018 की है, जब वो अपने किसी काम से जा रहा था। जब चौराहे पर लाल बत्ती हुई तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग जो अपने वाहनों से जा रहे थे और मुंह में गुटका, पान खा रहे थे, उन्होंने उसे वहीं पर थूक दिया और बिना ये सोचे कि यह कितना गन्दा लगता है।

विज्ञापन


जब वो अगले चौराहे पर पहुंचे तो फिर से वही नजारा देखने को मिला। इस नजारे को देखकर एक विदेशी पर्यटक ने मुंह बना लिया तो बड़ा असंतोष हुआ कि लोग कितना गलत सोचते है देशवासियों के बारे में और इस घटना से देश कि कितनी गलत छवि लेकर वे जाते हैं। तभी से उनके मन में विचार आया और वो जुट गए इस सफाई में।

विज्ञापन


पान की पीक सड़क पर थूकते हैं
उदयभान रजक का कहना है कि वह पिछले 5 सालों से रोज 2 घंटे मंदिर परिसर के आसपास शहर के चौराहे हों या फिर स्कूल के आसपास का एरिया हो, वहां पर वह जाते हैं और जो लोग गुटका तंबाकू पान की पीक सड़क पर थूकते हैं उसको वह पानी और ब्रश से साफ करते हैं। उसका कहना है कि जिस दौरान वह साफ करते हैं उस दौरान कई ऐसे लोग भी उनसे माफी मांगने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी से ली प्रेरणा
उदयभान ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाहन किया था कि लोग अपने मंदिरों की साफ सफाई करें। उन से प्रेरित होकर अब उदयभान ने अपना स्वच्छता अभियान मंदिरों की तरफ मोड़ दिया है। इसके अलावा वे रोजाना चार मंदिरों की सफाई करने के लिए जाते हैं और इसके बाद अगर समय बचता है तो सड़कों पर भी लोगों को सफाई के साथ-साथ समझाइश देते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed