फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: When the adopted daughter was taken by her real parents, her stepmother gave her life on her birthday.

ग्वालियर: गोद ली हुई बेटी को असली मां-बाप ले गए तो सौतेली मां ने उसके जन्मदिन पर दे दी जान

Tue, 25 Jan 2022 06:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

ग्वालियर में गोद ली हुई बच्ची से बिछड़ने के गम में एक सौतेली मां ने बच्ची के जन्मदिन के दिन ही प्राण त्याग दिए। मौत से पहले मां बच्ची को याद करती रही और फिर बोलना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Gwalior: When the adopted daughter was taken by her real parents, her stepmother gave her life on her birthday.
बेटी के गम में सौतेली मां ने त्याग दिए प्राण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक महिला ने अपनी गोद ली हुई बेटी से बिछड़ने के गम में उसके जन्मदिन के दिन ही अपनी जान दे दी। मामला ग्वालियर की रामबाग कॉलोनी का है। यहां रहने वाली 33 वर्षीय नम्रता जैन ने करीब 2 साल पहले अपनी मुंहबोली बहन से उसकी 24 दिन की बच्ची को गोद लिया था। बीते डेढ़ साल से बच्ची की देखभाल उसका पालन पोषण नम्रता ही कर रही थी, लेकिन अचानक उसकी बहन ने एक महीने पहले रिपोर्ट दर्ज करा के अपनी बच्ची वापस मांग ली। बच्ची के जाने का गम नम्रता को अंदर ही अंदर सताने लगा और उसकी सेहत बिगड़ने लगी और वो बीमारियों की चपेट में आ गई। नम्रता को कैंसर और फेफड़ो में पानी भरने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां वो कोरोना संक्रमित पाई गई। अस्पताल में इलाज के दौरान कल बच्ची के जन्मदिन के दिन नम्रता ने प्राण त्याग दिए। 
विज्ञापन


नम्रता के पति शशिकांत जैन के अनुसार मौत से पहले रात में नम्रता ने बेटी को बहुत याद किया और करीब 12:30 बजे उसने बात करना बंद कर दिया। बाद में डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नम्रता का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति शशिकांत ने बताया कि उसकी पत्नी की मुंहबोली बहन अंजली बडौदा की रहने वाली हैं। एक बार किसी कार्यक्रम के दौरान उनकी सहारनपुर में मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने बच्चा गोद लेने की चर्चा की थी, जिसपर अंजली और उसके पति विवेक ने कहा था कि उनकी दो बेटियां है और वो गर्भवती हैं, अगर उनकी तीसरी संतान भी बेटी हुई तो उसे नम्रता गोद ले सकती है, जब दो साल पहले अंजली को तीसरी बच्ची भी बेटी हुई तो 100 रुपये के स्टांप पर लिखा पढ़ी करवा के नम्रता के पिता ने अंजली की 24 दिन की बच्ची को गोद दिलवाया था। बच्ची का पहला जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। बच्ची के आने से नम्रता बहुत खुश रहने लगी थी, लेकिन कुछ समय बाद अंजली अपनी बच्ची मांगने के लिए जिद करने लगी, जिसके बाद उसने नम्रता पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा के कोर्ट केस कर दिया था वहीं वो 8 दिसंबर 2021 को पुलिस के साथ आई और जबरन बच्ची को ले गई। बच्ची से बिछड़ने के गम में नम्रता को बीमारियों ने घेर लिया और उसकी जान चली गई। नम्रता के पति शशिकांत ने बताया कि उनकी पत्नी नम्रता को भी उनके माता पिता ने गोद लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed