फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Scindia praised Modi, said- India is being exposed on the world stage under his leadership

ग्वालियर: सिंधिया ने की मोदी की तारीफ, कहा- उन्हीं के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर उजागर हो रहा

Sat, 09 Apr 2022 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 05:05 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में थे। पाकिस्तान प्रधानमंत्री द्वारा भारत की तारीफ किए जाने के मामले में उन्होंने नरेंद्र मोदी का जमकर प्रशंसा की है। कहा है कि उन्हीं के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर उजागर हो रहा है।
 

विज्ञापन
Gwalior: Scindia praised Modi, said- India is being exposed on the world stage under his leadership
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान प्रधानमंत्री द्वारा भारत की तारीफ किए जाने के मामले में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरेंद्र मोदी का जमकर प्रशंसा की है। कहा है कि उन्हीं के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर उजागर हो रहा है।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि भारत विश्व पटल पर उजागर हो रहा है, भारत वो देश है जो विश्व हितों के लिए लड़ाई लड़ता है। अपनी जनता को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठाता है। भारत विश्व की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी सदैव तत्पर रहता है इसलिए भारत की प्रशंसा आज विश्व स्तर पर हर नेता करने के लिए उत्सुक है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की एकता, अखंडता, आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूती विश्व पटल पर सबके सामने है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को साइड लाइन किए जाने के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस बारे में मुझे सूचना नहीं है। मध्य प्रदेश की सरकार और केंद्र सरकार दोनों डबल इंजन की सरकार विकास के लिए काम कर रही है, हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को बहुत आगे लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीसीए के जरिए अंचल मे क्रिकेट प्रतिभाओं को निराखरने के मामले पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में हमारे संभाग से, हमारे प्रदेश से प्रतिभाएं सामने आए, जिस तरीके से वेंकटेश आवेश और पूजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह सबके सामने है। हम चाहेंगे कि ऐसे ही सितारे और उबरें यही कोशिश हमारी रहेगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed