फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior Police completes preparations to issue lookout circular against main accused of NHM Paper Leak Case

NHM Paper Leak Case: मुख्य आरोपी के पड़ोसी देशों में भागने की आशंका, लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी पूरी

Sat, 11 Feb 2023 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Feb 2023 08:29 PM IST
सार

NHM परीक्षा पेपर लीक के मुख्य आरोपी के पड़ोसी देशों में भागने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने बताया कि इसके मद्देनजर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार रात तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Gwalior Police completes preparations to issue lookout circular against main accused of NHM Paper Leak Case
NHM पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में NHM परीक्षा पेपर लीक के मुख्य आरोपियों के पड़ोसी देशों में भागने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार रात तक पुलिस यह प्रक्रिया पूरी कर लेने का दावा कर रही है। इस सनसनीखेज मामले में पकड़े गए आरोपियों के खुलासे के बाद ग्वालियर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम प्रयागराज और भोपाल में डेरा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
स्टाफ नर्स संविदा के लिए पूरे मध्य प्रदेश में मंगलवार को NHM ने परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन सोमवार रात से ही यह पेपर लीक होने और उसका लाखों रुपयों में सौदा होने की चर्चा के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद टेकनपुर के कृष्णा होटल में छापामार कार्रवाई कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन मास्टरमाइंड पुष्कर पांडे और उसका साथी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। चार दिन की खोजबीन के बाद अब पुलिस ने इनके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने का फैसला किया है। ताकि इन आरोपियों के विदेश भागने की संभावनाओं पर रोक लगाई जा सके। पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद 15 फरवरी तक अपनी रिमांड में रखा है। वहीं, तीन आरोपियों की रिमांड सोमवार को खत्म हो रही है।
विज्ञापन


एक अन्य पेपर लीक मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है मुख्य आरोपी
इस मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में ही पुष्कर पांडे एक अन्य में परीक्षा के पेपर लीक मामले में पहले गिरफ्तार हो चुका है। वह इस तरह की साजिशों के लिए बदनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अगर पूछताछ में नए खुलासे होते हैं तो न्यायालय से आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लिया जा सकता है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पुष्कर पांडे और उसकी गैंग के सदस्यों ने अपने लोकल संपर्कों के जरिए परीक्षार्थियों से दो से तीन लाख रुपये वसूलने की तैयारी कर ली थी। इस मामले में जिन दो दर्जन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, उनमें से कई परीक्षार्थी हैं। वहीं, कई लोग उनके अभिभावक भी थे।


लोकल संपर्कों के जरिए परीक्षार्थियों से करता संपर्क
यह गिरोह अपने लोकल संपर्कों के जरिए इस तरह की परीक्षा में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से संपर्क गांठता है। सौदा होने के बाद बिचौलिया बने लोगों को मोटी कमीशन का लालच दिया जाता था। पुष्कर पांडे नामक मास्टरमाइंड के घटना वाले दिन भोपाल में होने की भी पुष्टि क्राइम ब्रांच पुलिस से हुई है। इसके आधार पर पुष्कर और उसके साथी को घेरने के लिए दो टीमें अलग-अलग शहरों में रवाना की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed