फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News: Youth put inflammatory message on social media to stop elections, crime branch caught

Gwalior News : युवक ने चुनाव रुकवाने सोशल मीडिया में डाला भड़काऊ मैसेज, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Sun, 19 Jun 2022 08:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 08:56 AM IST
सार

ग्वालियर में 16 जून को हुए उपद्रव के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए भड़ाकाऊ मैसेज भेजकर लोगों को उकसाने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Gwalior News: Youth put inflammatory message on social media to stop elections, crime branch caught
सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काऊ मैसेज भेजना एक युवक को भारी पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने मामले की जानकारी लगते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ग्वालियर के झांसी रोड इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने अग्निवीर योजना का विरोध करने के लिए वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर भड़काऊ मैसेज पोस्ट किया था। युवक ने उपद्रवियों को भड़काने के लिए लिखा था कि  चुनाव रुकवाओ, नामांकन रुकवाओ, थोड़ा ही समय बचा है। अगर चुनाव रुकवाए तो स्कीम जल्द वापस होगी और सुनवाई होगी। जैसे ही ये मैसेज वायरल होते हुए क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा, टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें, 16 जून को ग्वालियर में सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम का युवाओं ने हिंसक विरोध किया था। एक हजार से  ज्यादा की संख्या में जुटे उपद्रवी युवाओं ने उत्पात मचाते हुए पूरे शहर में तोड़फोड़ करते हुए रेलवे ट्रैक पर आग लगा दी थी, करीब 20 गाड़ियों पर पथराव कर कांच तोड़ दिए थे। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए आसूं गैस के गोले दागने पड़े थे। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने 34 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया, वहीं करीब 50 उपद्रवी चिन्हित किए हैं, साथ ही उपद्रव भड़काने वाले फिजिकल ट्रेनरों को भी चिन्हित कर लिया है। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन


पुलिस ग्वालियर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजरे जमाए हुए है। शनिवार को वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर युवक के भड़काऊ पोस्ट देखकर क्राइम ब्रांच ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि एएसपी राजेश दंडोतिया, क्राइम ब्रांच के डीएसपी रत्नेश तोमर, विजय भदौरिया, टीआइ संतोष यादव, एएसआइ राजीव सोलंकी और इनकी टीम को पड़ताल में लगाया। आइपी एड्रेस और मोबाइल नंबर की पड़ताल की गई, महज दो घंटे में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक का नाम हेमंत पुत्र ओमप्रकाश कुशवाह उम्र 20 साल निवासी ग्राम बागबई, भितरवार है। युवक  वर्तमान में नाका चंद्रबदनी इलाके में विनोद पाल के मकान में किराए से रहता है, वह यहां तैयारी कर रहा था और एक डॉक्टर के यहां नौकरी भी करता है। पुलिस को युवक के मोबाइल से भड़काऊ मैसेज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed