फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News: Vijayaraje girls college professor bribe to approve thesis, EOW caught red handed

Gwalior News: थीसिस अप्रूव करने के लिए प्रोफेसर ने मांगे 51 हजार, पहली किस्त में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ाया

Wed, 22 Dec 2021 12:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Dec 2021 12:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर को ईओडब्ल्यू की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसने थीसिस अप्रूव करने के बदले रिसर्चर से 50 हजार रुपये की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
Gwalior News: Vijayaraje girls college professor bribe to approve thesis, EOW  caught red handed
ग्वालियर का भ्रष्ट प्रोफेसर जिसने छात्र से थीसिस अप्रूव करने के लिए रिश्वत मांगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज में एक प्रोफेसर ने रिसर्चर से थीसिस अप्रूव करने के लिए 51 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिसर्चर छात्र ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये की घूस दी और उसी समय ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। यह प्रोफेसर कॉलेज में नृत्य विभाग का प्रमुख है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले अवनीश कुमार विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज में नृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बीडी माणिक के मार्गदर्शन में शोध कर रहे हैं। अवनीश ने जब अपनी थीसिस को अप्रूव करने की बात की तो प्रोफेसर डॉ. माणिक ने उससे 51 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। अवनीश ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की। साथ ही प्रोफेसर को 10 हजार रुपये की पहली किस्त के लिए भी राजी कर लिया। सिटी सेंटर इलाके में मंगलवार को पहली किस्त देना तय हुआ था। ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाकर प्रोफेसर को रंगे हाथ पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed