{"_id":"629885e25536d635df22a6f6","slug":"gwalior-news-teacher-thrashed-neighbor-s-dog-with-sticks-and-punished-him-for-toilet-at-the-door","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या,दरवाजे पर टॉयलेट करने की दी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या,दरवाजे पर टॉयलेट करने की दी सजा
Thu, 02 Jun 2022 04:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:04 PM IST
सार
ग्वालियर शहर में एक शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। डॉग की गलती बस इतनी थी कि उसने शिक्षक के घर के दरवाजे पर टॉयलेट कर दी थी, डॉग के टॉयलेट करने से शिक्षक नाराज था।
विज्ञापन
शिक्षक ने डॉग की लाठी डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर शहर में एक शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। डॉग की गलती बस इतनी थी कि उसने शिक्षक के घर के दरवाजे पर टॉयलेट कर दी थी, जिससे शिक्षक नाराज था, उसे कुत्ते पर इतना गुस्सा आया कि उसने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने शिक्षक को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने बल्कि उल्टा घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लाकर लोगों को धमकाने लगे। इस घटना की जानकारी लगते ही एनिमल लवर्स ने थाने का घेराव किया और आरोपी शिक्षक पर हत्या का मामला दर्ज करने कहा।
मामला जनकगंज थाना इलाके का है। यहां गोल पहाड़िया पर रहने वाले सरकारी शिक्षक मातादीन गुर्जर के घर के दरवाजे पर पड़ोस के कुत्ते ने आकर टॉयलेट कर दी, उसके बाद नाराज शिक्षक घर से लाठी निकाल कर लाया और कुत्ते को डंडों से पीटने लगा, शिक्षक ने कुत्ते को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हुई। घटना की जानकारी लगने के बाद एनिमल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है कि एनिमल संस्था के लोगों ने थाने आकर लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि एक शिक्षक ने कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की है। जब उसे लोगों ने रोका तो शिक्षक अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर ले आया और लोगों को धमकाने लगा। एनिमल संस्था के लोगों की शिकायत पर कुत्ते की हत्या के मामले में शिक्षक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।