फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News: Teacher thrashed neighbor's dog with sticks and punished him for toilet at the door

Gwalior News: शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या,दरवाजे पर टॉयलेट करने की दी सजा

Thu, 02 Jun 2022 04:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

ग्वालियर शहर में एक शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। डॉग की गलती बस इतनी थी कि उसने शिक्षक के घर के दरवाजे पर टॉयलेट कर दी थी, डॉग के टॉयलेट करने से शिक्षक नाराज था।

विज्ञापन
Gwalior News: Teacher thrashed neighbor's dog with sticks and punished him for toilet at the door
शिक्षक ने डॉग की लाठी डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर शहर में एक शिक्षक ने पड़ोसी के कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। डॉग की गलती बस इतनी थी कि उसने शिक्षक के घर के दरवाजे पर टॉयलेट कर दी थी, जिससे शिक्षक नाराज था, उसे कुत्ते पर इतना गुस्सा आया कि उसने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने शिक्षक को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने बल्कि उल्टा घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लाकर लोगों को धमकाने लगे। इस घटना की जानकारी लगते ही एनिमल लवर्स ने थाने का घेराव किया और आरोपी शिक्षक पर हत्या का मामला दर्ज करने कहा। 
विज्ञापन


मामला जनकगंज थाना इलाके का है। यहां गोल पहाड़िया पर रहने वाले सरकारी शिक्षक मातादीन गुर्जर के घर के दरवाजे पर पड़ोस के कुत्ते ने आकर टॉयलेट कर दी, उसके बाद नाराज शिक्षक घर से लाठी निकाल कर लाया और कुत्ते को डंडों से पीटने लगा, शिक्षक ने कुत्ते को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हुई। घटना की जानकारी लगने के बाद एनिमल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने  शिक्षक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है कि एनिमल संस्था के लोगों ने थाने आकर लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि एक शिक्षक ने कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की है। जब उसे लोगों ने रोका तो शिक्षक अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर ले आया और लोगों को धमकाने लगा। एनिमल संस्था के लोगों की शिकायत पर कुत्ते की हत्या के मामले में शिक्षक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed