फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior news Naib Subedar in army posted on Sikkim border sought help to get rid of mafia

Gwalior: नायब सूबेदार अपने हक के लिए दर-दर भटकने पर हुआ मजबूर, अपर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

Wed, 01 Feb 2023 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Feb 2023 06:56 PM IST
सार

नायब सूबेदार विजय ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले खुरेरी क्षेत्र में बेहटा गांव के पास दो प्लॉट भारत मंडेलिया नाम के किसान से खरीदे थे। प्लॉट की खरीद एक बीजेपी के नेता के रिश्तेदार रवी प्रकाश कुशवाहा के जरिए हुई थी। लेकिन जब वह कब्जा लेने वहां पहुंचे तो पता चला कि उन प्लॉटों पर डॉ. विशाल यादव नाम के बिल्डर ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Gwalior news Naib Subedar in army posted on Sikkim border sought help to get rid of mafia
नायब सूबेदार विजय सिंह और अपर कलेक्टर आशीष तिवारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्वालियर में जनसुनवाई में पहुंचे नायब सूबेदार विजय सिंह ने जिले के अपर कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने अपना यह दर्द जाहिर किया। विजय सिंह देश की सेवा में सिक्किम बॉर्डर पर तैनात सेना में नायब सूबेदार के तहत पदस्थ हैं। उन्होंने अपर कलेक्टर को बताया कि वह अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनके प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उसे हटवाने के लिए हर दफ्तर के चक्कर काट लिए, लेकिन हक नहीं मिल पाया। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बिल्डर ने किया प्लॉट पर कब्जा
नायब सूबेदार विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले खुरेरी क्षेत्र में बेहटा गांव के पास दो प्लॉट भारत मंडेलिया नाम के किसान से खरीदे थे। प्लॉट की खरीद एक बीजेपी के नेता के रिश्तेदार रवी प्रकाश कुशवाहा के जरिए हुई थी। लेकिन जब कब्जा लेने की बारी आई और वहां पहुंचे तो पता चला कि उन प्लॉटों पर डॉ. विशाल यादव नाम के बिल्डर ने कब्जा कर लिया है। जब उन्होंने अपने प्लॉट पर कब्जा लेना चाहा तो डॉ. विशाल यादव ने दबंगई दिखाते हुए प्लॉट पर कब्जा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


प्लॉट पर कब्जा देने के लिए मांगे लाखों रुपये
नायब सूबेदार का कहना है कि उनके प्लॉट पर कब्जा किए बैठे डॉ. विशाल यादव प्लॉट पर कब्जा देने के बहाने उससे उल्टा लाखों रुपए की मांग कर रहा है। नायब सूबेदार ने बताया कि उसने मेहनत की कमाई में से थोड़े-थोड़े रुपये जोड़कर यह प्लॉट खरीदे थे। लेकिन दबंगों के कब्जा होने के कारण वह और उनका परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेंगे'
इस मामले में सैनिक की शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले पर गंभीर हुए। प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि वे इस मामले की जांच करा कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही जांच में आए तथ्यों के अनुसार सैनिक को उनके प्लॉट का कब्जा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed