फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   gwalior muraina flyover is ready to use now union minister narendra singh tomar cut the ribbon

ग्वालियर-मुरैना फ्लाईओवर राष्ट्र को समर्पित, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया शुभारंभ

Mon, 28 Sep 2020 03:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
gwalior muraina flyover is ready to use now union minister narendra singh tomar cut the ribbon
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर स्थित 1.42 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर शुरू हो गया। यह फ्लाईओवर 108 करोड़ रुपये की लागत से बना है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका शुभारंभ किया। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विज्ञापन



सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान में धौलपुर और मध्य प्रदेश में ग्वालियर को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर को ईपीसी मोड पर निर्धारित 18 महीने की अवधि में पूरा किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार चार लेन वाले इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 780 मीटर है, जिसमें धौलपुर की ओर 300 मीटर रिटेनिंग वॉल अप्रोच और ग्वालियर की ओर 340 मीटर रिटेनिंग वॉल एप्रोच है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड हैं।
विज्ञापन


फ्लाईओवर भीड़-भाड़ वाले मुरैना शहर को भी ट्रैफिक से बचाएगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस परियोजना को तुरंत मंजूरी देने और इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed