फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Guests dancing on DJ opened fire, groom's father was shot, case registered

ग्वालियर: डीजे पर थिरकते मेहमानों ने की हर्ष फायरिंग, दूल्हे के पिता को लगी गोली, केस दर्ज

Wed, 11 May 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 02:13 PM IST
सार

ग्वालियर जिले में फिर हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की जान पर बन आई। दूल्हे के पिता को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Gwalior: Guests dancing on DJ opened fire, groom's father was shot, case registered
ग्वालियर जिले में फिर हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को गोली लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्ष फायरिंग के मामले ग्वालियर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना में दूल्हे के पिता को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के उटीला थाना इलाके के सौंसा गांव में विवाह समारोह के दौरान हुई। उटीला स्थित सौसा गांव में दर्शन सिंह यादव के बेटे अंकेश सिंह यादव के मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। मुरार त्यागीनगर से अलबेल सिंह लगुन लेकर सौंसा आए थे। रात को खाना-पीना और लगुन कार्यक्रम चल रहा था वहीं दूसरी ओर डीजे भी लगा हुआ था। जिस पर मेहमान डांस कर रहे थे। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ मेहमान अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता दर्शन सिंह मेहमानों को खाना खिला रहे थे। उसी दौरान डीजे पर डांस करते हुए किसी मेहमान ने फायरिंग कर दी। हवा में चलाई गई गोली बिजली खंभे से टकराकर दूल्हे के पिता के कंधे में जा लगी। गोली लगने से दर्शन सिंह वहीं जमीन पर गिर पड़े। गोली लगने से घायल दर्शन सिंह को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एएसपी, देहात जय राज कुबेर का कहना है वैवाहिक कार्यक्रम में गोली चलने की घटना हुई है। खंभे से टकराकर गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, विवेचना जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed