फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Firing on son of BJP leader Balveer Singh Tomar, the attackers arrested

ग्वालियर: भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर के बेटे पर फायरिंग, हमलावरों को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 04:05 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर के बेटे पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। मामला रविवार देर रात का है। उन पर 3-4 गोलियां चलाई गई। हमलावरों को मौके पर पकड़ लिया गया। उन्हें जमकर पीटा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Gwalior: Firing on son of BJP leader Balveer Singh Tomar, the attackers arrested
सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जानकारी के अनुसार घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात 1 बजे सूर्य विहार कॉलोनी गोला का मंदिर की है। पूर्व पार्षद व भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर का बेटा योगेश तोमर अपने भाई निखलेश सिंह तोमर के साथ भतीजे अंकुर उर्फ रोहित राजावत का बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे थे। रात करीब 1 बजे जब बर्थ डे मनाने के बाद वे घर के दरवाजे पर थे, तभी कार MP07 CJ-2936 में सवार होकर पहुंचे संजू नरेन्द्र सिंह जादौन, हरवीर उर्फ मोनू देशराज भदौरिया गालियां देते हुए उनके दरवाजे पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों नशे में धुत थे और मोनू भदौरिया अपने दोस्त संजू से कह रहा था कि आज योगेश और इसके नेता बाप को निपटा देते हैं। इसके बाद संजू ने पिस्टल निकाली और भाजपा नेता के घर पर गोलियां चला दीं। एक गोली योगेश तोमर के सिर के ऊपर से होते हुए घर की दीवार में जा धंसी। इसके बाद तीन से चार गोलियां उन्होंने चलाईं।
विज्ञापन


किस्मत से गोली भाजपा नेता पुत्र को नहीं लगी। दीवार में गोली लगते ही वे अलर्ट हो गए। भाजपा नेता के परिजन एकत्रित हुए और हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया है। साथ ही उनकी जमकर धुनाई देने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। एएसपी, क्राइम ब्रांच ग्वालियर राजेश डंडौतिया ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed