फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Family wanted officer daughter-in-law, girlfriend made fake joining letter of BSF Assistant Commandant

ग्वालियर: परिवार को चाहिए थी अफसर बहू, प्रेमिका ने बनाया फर्जी बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट का जॉइनिंग लेटर

Thu, 03 Mar 2022 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 08:27 PM IST
सार

ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार को अफसर बहू चाहिए थी, इसलिए बेटे की प्रेमिका को ठुकरा दिया। बाद में प्रेमिका फर्जी जॉइनिंग लेटर लेकर ससुराल पहुंच गई ताकि उसकी शादी हो सके। लेकिन पोल खुल जाने से अब प्रेमिका को जेल जाना पड़ा।
 

विज्ञापन
Gwalior: Family wanted officer daughter-in-law, girlfriend made fake joining letter of BSF Assistant Commandant
प्रेमिका ने बनाया फर्जी बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट का जॉइनिंग लेटर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्वालियर में एक परिवार को अफसर बहू चाहिए थी, इसलिए बेटे की प्रेमिका को ठुकरा दिया। बाद में प्रेमिका फर्जी जॉइनिंग लेटर लेकर ससुराल पहुंच गई ताकि उसकी शादी हो सके। लेकिन पोल खुल जाने से अब प्रेमिका को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की रहने वाली 22 वर्षीय सनमति को ग्वालियर के डबरा में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी से प्यार हो गया था और शादी करना चाहती थी। जब लड़के के माता-पिता से शादी करने के लिए इनकार कर दिया और उन्होंने अफसर बहू घर में लाने के लिए कहा। उसके बाद अपने प्यार को पाने और इस घर की बहू बनने के लिए लड़की ने इंटरनेट की मदद से बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाया। उसे लगा कि प्रेमी के परिवार जन उसी से शादी कर देंगे। ससुराल वाले उसकी जॉइनिंग कराने के लिए टेकनपुर के बीएसएफ अकादमी में गये तो वहां पर फर्जी लेटर का खुलासा हुआ और उसके बाद बीएसएफ के अफसरों ने पुलिस को बुला कर उसे गिरफ्तार करवा दिया।
विज्ञापन


प्रेमी को हुआ था शक
इस लड़की ने बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाया और उस जॉइनिंग लेटर पर जिस अधिकारी डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल डीके उपाध्याय के सिग्नेचर थे और साल 2012 में ही रिटायर हो चुके हैं। जॉइनिंग लेटर के मामले में जब उसके प्रेमी को शक हुआ तो वह खुद और अपने माता पिता को लड़की की जॉइनिंग कराने के लिए बीएसएफ अकादमी टेकनपुर ले गए, लेकिन जब वहां पर बीएसएफ के अफसरों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर को देखा तो दंग रह गए उसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो गया और अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनमति ने पुलिस को बताया है कि उसने सिलेक्शन लिस्ट को इंटरनेट से निकाला और उसके बाद एडिट कर अपना नाम जोड़ दिया। उसने पूरा प्लान बनाया था कि शादी के बाद वह ससुराल वालों को सब कुछ बता देगी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि लड़की एनसीसी कैडेट है और एक बार दिल्ली राजपथ पर परेड का हिस्सा रह चुकी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़के को भी संदिग्ध माना जा रहा है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल लड़की को जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed