{"_id":"616476b48ebc3e5a2410658d","slug":"gwalior-failed-to-become-a-good-dancer-the-boy-commit-suicide-wrote-a-letter-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: अच्छा डांसर नहीं बन पाया तो किशोर ने की खुदकुशी, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: अच्छा डांसर नहीं बन पाया तो किशोर ने की खुदकुशी, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, ग्वालियर
पीटीआई, ग्वालियर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
सार
लड़के ने पीएम मोदी के लिखे सुसाइड नोट में गुजारिश की है कि वीडियो में गायक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह गाएं और डांस को नेपाली आर्टिस्ट सुशांत खत्री कोरियोग्राफ करें।
विज्ञापन
किशोर ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 16 साल के एक किशोर ने अच्छा डांसर न बन पाने के कारण जान दे दी। मौत से पहले वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया, जिसमें उसने पीएम मोदी से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने को कहा है। किशोर ने इस कथित सुसाइड नोट में पीएम मोदी से एक म्यूजिक वीडियो बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को बताया कि किशोर ने इस सुसाइड नोट में गुजारिश की है कि वीडियो में गायक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह गाएं और डांस को नेपाली आर्टिस्ट सुशांत खत्री कोरियोग्राफ करें। किशोर ने चिट्ठी में लिखा है कि यह म्यूजिक वीडियो उसकी आत्मा को शांति देगा।
विज्ञापन
11वीं कक्षा का यह छात्र ग्वालियर शहर के कैंसर हॉस्पिटल इलाके का रहने वाला था। झांसी रोड पुलिस स्टेशन के इंचार्ज संजीव नारायण शर्मा ने बताया कि किशोर ने रविवार रात रेल से कटकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, किशोर के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा था कि एक अच्छा डांसर इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों ने उसे सपोर्ट नहीं किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
