फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior Crime News: Neighbor raped student, showed friend by video call, police filed case against both

Gwalior Crime News: पड़ोसी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो कॉल कर दोस्त को दिखाया, पुलिस ने दोनों पर किया केस

Fri, 10 Jun 2022 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 09:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने छात्रा से रेप किया। आरोपी ने दोस्त को वीडियो कॉल से रेप का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया। एक साल तक छात्रा शारीरिक शोषण झेलती रही। पीड़िता की जहां शादी पक्की हुई थी, वहां आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Gwalior Crime News: Neighbor raped student, showed friend by video call, police filed case against both
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में पड़ोसी युवक ने छात्रा से रेप किया। आरोपी ने दोस्त को वीडियो कॉल से रेप का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया। एक साल तक छात्रा शारीरिक शोषण झेलती रही। पीड़िता की जहां शादी पक्की हुई थी, वहां आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग से पहली बार रेप बीते साल जून में हुआ था। तब छात्रा 17 वर्ष की थी। उसके पड़ोस में रहने वाले लालू साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना वाले दिन दोनों आरोपियों लालू साहू और विवेक यादव ने छात्रा को रॉक्सीपुल पर बुलाया था। छात्रा के यहां पहुंचने पर दोनों ने पहले तो उसके पिता और भाई को मारने की बात कही, फिर धमकाकर उसे पास ही स्थित होटल 'एचआर इन' ले गए। यहां लालू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी लालू ने रेप की पूरी घटना अपने दोस्त विवेक को वीडियो कॉल पर भी दिखाई। लालू ने फोन लगाकर मोबाइल छिपाकर रख दिया था। विवेक ने उसे रिकॉर्ड भी कर लिया। वारदात के बाद आरोपियों ने बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच जब छात्रा की सगाई पक्की हो गई। आरोपियों ने उसके वीडियो और फोटो होने वाले ससुराल में भेज दिए। जिसके बाद उसका रिश्ता भी टूट गया है। परेशान होकर छात्रा ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीआई राजीव गुप्ता का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। अभी वह फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed