{"_id":"627534ab9db5ec16b25b4e74","slug":"gwalior-controversial-poster-put-up-by-congress-in-front-of-scindia-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: सिंधिया महल के सामने कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर, लिखा- गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोपना आता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: सिंधिया महल के सामने कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर, लिखा- गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोपना आता है
Fri, 06 May 2022 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 08:16 PM IST
सार
मध्य प्रदेश चुनावों का माहौल अभी से चढ़ने लगा है। ग्वालियर में 7 मई को होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस का एक पोस्टर विवादों में आ रहा है। दरअसल ये पोस्टर सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर लगाया गया है। इसमें लिखा है- गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोपना आता है।
विज्ञापन
सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर लगाया गया विवादित बैनर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर 7 मई को ग्वालियर में कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है। इसमें पीसीसी चीफ़ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पूर्व मंत्री और ग्वालियर चंबल अंचल के विधायक, जिला अध्यक्ष और तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। लेकिन इस बैठक से पहले ही कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की शुरुआत कर दी है। बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर एक विवादित बैनर लगाया है। इस बैनर पर आपत्तिजनक नारा लिखा गया है।
बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह का फोटो है। इस बैनर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी फोटो है और सिंधिया के चेहरे को ब्लर किया गया है। इसके साथ ही इस बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह तीर कमान लिए हुए हैं जो अपने तीर को सिंधिया की तरफ छोड़ रहे हैं इस बैनर के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से गद्दारी की है और इस गद्दारी का सिंधिया परिवार से पुराना नाता है। यह बैनर ठीक जय विलास पैलेस के बाहर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत अपने समर्थकों के साथ जय विलास पैलेस पहुंचे थे जहां उन्होंने गेट के सामने यह विवादित बैनर लगाया है।
कांग्रेस की 7 मई को आयोजित बैठक लगभग 4 से 5 घंटे चलने वाली है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि आगामी समय में होने वाली है मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए रणनीति तैयार होगी। इसके साथ ही इस रणनीति की शुरुआत ग्वालियर चंबल अंचल से हो रही है, क्योंकि अबकी बार कांग्रेस के टारगेट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।