{"_id":"61fce3e74740b872c865d070","slug":"gwalior-congress-mla-praveen-pathak-threatens-collector-says-will-resign-if-the-charges-against-party-workers-are-true","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: प्रदर्शन में एसआई झुलसा तो कांग्रेसियों पर केस; विधायक ने कहा- केस बनता होगा तो विधायकी छोड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: प्रदर्शन में एसआई झुलसा तो कांग्रेसियों पर केस; विधायक ने कहा- केस बनता होगा तो विधायकी छोड़ दूंगा
Fri, 04 Feb 2022 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:19 PM IST
सार
ग्वालियर में सब्जी मंडी को लेकर हुए विवाद में कांग्रेसियों पर केस को लेकर विधायक प्रवीण पाठक ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कलेक्टर को धमकाया कि अगर कार्यकर्ताओं पर केस बनता होगा तो वे अपनी विधायकी छोड़ देंगे। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर दर्ज हुए केस पर विरोध जताया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। युवक कांग्रेस और पुलिस के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले को दहन करते समय हुई घटना की वजह से एसआई झुलस गया था। कुछ कांग्रेसियों के खिलाफ केस रजिस्टर हुए हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने एक बैठक की। इस दौरान विधायक प्रवीण पाठक ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को फोन लगाया। कहा कि कार्यकर्ताओं पर धारा 307 के तहत कार्रवाई क्यों की है? अगर यह धारा सही निकली तो विधायकी छोड़ दूंगा।
विधायक प्रवीण पाठक ने कलेक्टर और एसपी से मिलने का समय मांगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर केस रद्द करने को लेकर विरोध जताया। विधायक ने कलेक्टर की बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी कराई। उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई करने को कहा। कांग्रेस का कहना है कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई न करने पर सहमति बनी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा लगाने या न लगाने पर विचार करने के लिए सात दिन का समय मांगा है। कलेक्टर ने हजीरा मंडी को व्यवस्थित करने का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर: प्रदर्शन में एसआई झुलसा तो कांग्रेसियों पर केस; @INCIndia विधायक ने कहा- केस बनता होगा तो विधायकी छोड़ दूंगा #MadhyaPradesh #Gwalior #Congress https://t.co/RQSvfEF8ji pic.twitter.com/e1EjSvBjwk
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 4, 2022
विज्ञापन
विधायक प्रवीण पाठक ने कलेक्टर और एसपी से मिलने का समय मांगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर केस रद्द करने को लेकर विरोध जताया। विधायक ने कलेक्टर की बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी कराई। उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई करने को कहा। कांग्रेस का कहना है कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई न करने पर सहमति बनी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा लगाने या न लगाने पर विचार करने के लिए सात दिन का समय मांगा है। कलेक्टर ने हजीरा मंडी को व्यवस्थित करने का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान एसआई झुलस गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला
प्रशासन हजीरा मंडी से सब्जी बेचने वालों को हटाकर इंटक मैदान पर भेजना चाहता है। सोमवार को सब्जी मंडी को हटाने का काम चल रहा था, तभी विरोध कर रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फूलबाग चौराहे पर विरोध में कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए थे। तभी एनएसयूआई कार्यकर्ता कहीं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला ले आए। सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम ने पुतला थामा तो एनएसयूआई के कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे एसआई भी झुलस गया। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सहित 12 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।