फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Congress MLA Praveen Pathak threatens Collector, says- will resign if the charges against party workers are true

ग्वालियर: प्रदर्शन में एसआई झुलसा तो कांग्रेसियों पर केस; विधायक ने कहा- केस बनता होगा तो विधायकी छोड़ दूंगा

Fri, 04 Feb 2022 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 04 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

ग्वालियर में सब्जी मंडी को लेकर हुए विवाद में कांग्रेसियों पर केस को लेकर विधायक प्रवीण पाठक ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कलेक्टर को धमकाया कि अगर कार्यकर्ताओं पर केस बनता होगा तो वे अपनी विधायकी छोड़ देंगे। इसका वीडियो वायरल हो गया है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: Congress MLA Praveen Pathak threatens Collector, says- will resign if the charges against party workers are true
ग्वालियर में कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर दर्ज हुए केस पर विरोध जताया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। युवक कांग्रेस और पुलिस के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले को दहन करते समय हुई घटना की वजह से एसआई झुलस गया था। कुछ कांग्रेसियों के खिलाफ केस रजिस्टर हुए हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने एक बैठक की। इस दौरान विधायक प्रवीण पाठक ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को फोन लगाया। कहा कि कार्यकर्ताओं पर धारा 307 के तहत कार्रवाई क्यों की है? अगर यह धारा सही निकली तो विधायकी छोड़ दूंगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन



विधायक प्रवीण पाठक ने कलेक्टर और एसपी से मिलने का समय मांगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर केस रद्द करने को लेकर विरोध जताया। विधायक ने कलेक्टर की बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी कराई। उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई करने को कहा। कांग्रेस का कहना है कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई न करने पर सहमति बनी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा लगाने या न लगाने पर विचार करने के लिए सात दिन का समय मांगा है। कलेक्टर ने हजीरा मंडी को व्यवस्थित करने का भरोसा भी दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Gwalior: Congress MLA Praveen Pathak threatens Collector, says- will resign if the charges against party workers are true
ग्वालियर में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान एसआई झुलस गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला
प्रशासन हजीरा मंडी से सब्जी बेचने वालों को हटाकर इंटक मैदान पर भेजना चाहता है। सोमवार को सब्जी मंडी को हटाने का काम चल रहा था, तभी विरोध कर रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फूलबाग चौराहे पर विरोध में कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए थे। तभी एनएसयूआई कार्यकर्ता कहीं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला ले आए। सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम ने पुतला थामा तो एनएसयूआई के कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे एसआई भी झुलस गया। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सहित 12 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed